Tips To Reduce Bitterness from Karela: करेले के फायदों के बारे में तो सभी जातने हैं. लेकिन क्या आप इन फायदों का लाभ सिर्फ इसलिए नहीं उठा पाते क्योंकि यह खाने में कड़वा होता है. अपने कड़वेपन के चलते ही करेला बहुत लोगों के मनपसंद फूड की लिस्ट से बाहर हो जाता है. करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए इसके ढेरों फायदे हैं. यह न सिर्फ स्किन को चमकदार बनाता है बल्कि ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रखता है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके घर के लोग करेले के गुणों का फायदा उठाएं और इसे स्वाद के साथ खाएं तो आप इसका कड़वापन दूर करने का प्रयास कर सकते हैं. आइए जानते है कुछ ऐसे टिप्स के बारें में, जिसकी मदद से आप करेले के कड़वेपन को दूर कर इसके पोषक तत्व का पूरा फायदा उठा सकते है.
ऐसे दूर करें करेले का कड़वापन | Easy Tricks To Remove Bitterness From Karela
बीज को दिखाएं बाहर का रास्ता: करेले का कड़वापन उनके बीजों में सबसे ज्यादा होता है. तो अगर आप इसके कड़वेपन को कम करना चाहते हैं, तो इसके बीज निकालकर पकाएं. जूस बनाने की स्थिति में भी बीज निकालकर करेला का इस्तेमाल करें इससे ये कड़वे नहीं लगेंगे या बहुत कम लगेगें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नमक करेगा कड़वेपन की छुट्टी: नमक करेले के कड़वेपन को एकदम खत्म कर सकता है. असल में नमक में मौजूद मिनरल्स करेले का कड़वा जूस निकाल देते हैं. करेले पर करीब 20-30 मिनट के लिए नमक लगा कर रख दें. ऐसा करने से सारा कड़वा रस बाहर निकल जाएगा.
छिलका उतार लें: करेले को छील कर पकाएं. इससे भी काफी हद तक करेले का कड़वापन महसूस नहीं होगा.
दही: दही को भी आप करेले का कड़ापन दूर करने के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं. इसके लिए करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे एक घंटे के लिए दही में डालकर रख दें. आप चाहें तो इस दही का इस्तेमाल सब्ज़ी में कर सकते हैं.
डीप फ्राई: करेले को डीप फ्राई कर लेने से भी इसका कड़वापन दूर हो जाता है.
चावल का पानी: करेले के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे चावल के पानी में रखें. इसे कम से कम आधा घंटे तक इस पानी में भिगोकर रखें. ऐसा करने से करेले की कड़वाहट कम होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं