Uric Acid Kaise Control Kare: हाई यूरिक एसिड की समस्या आज के समय में काफी देखी जाती है. हाई यूरिक एसिड बढ़ने का एक कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान भी है. सबसे पहले तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि यूरिक एसिड है क्या? आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में एक वेस्ट पदार्थ है जो तब बनता है जब शरीर फूड और ड्रिंक में मौजूद प्यूरीन नामक रसायनों को तोड़ता है. आमतौर पर, ज्यादातर यूरिक एसिड हमारे खून में घुल जाता है, गुर्दे से होकर गुजरता है और पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है. लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है, तो इसे हाइपरयूरिसीमिया कहते हैं. शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा होने से कई समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं एक ऐसी ही चटनी के बारे में जिससे कंट्रोल कर सकते हैं शरीर में बढ़े हुए यूनिक एसिड को.
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कैसे बनाएं चटनी- (How To Make Chutney For Control Uric Acid)
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, अदरक और नमक को मिलाकर चटनी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छे से धो लेना है. फिर अदरक, हरी मिर्च और पत्तियों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें. चटनी तैयार हो जाए तो इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और एक बार फिर पीस लें. चटनी बनकर तैयार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- शौक से खाते हैं मखाना तो जान लें इससे होने वाले नुकसान, इन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन

यूरिक एसिड में धनिया पत्ती के फायदे- (Dhania Patti Ke Fayde)
धनिया की पत्ती में में कैल्शियम, पोटैशियम, थायमिन, फ़ॉस्फ़ोरस, और नियासिन जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड कम करने में मदद कर सकते हैं. आप इसे चटनी में डालकर खा सकते हैं.
यूरिक एसिड में पुदीना पत्ते के फायदे- (Pudina Patta Ke Fayde)
पुदीने में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मददगार हैं. इसमें आयरन, पोटैशियम और मैंगनीज की अच्छी मात्रा होती है. पुदीने का सेवन करने से पेशाब से प्यूरीन कम होता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं.
क्या है वजन कम करने का सही तरीका, कैसे बचें Yo-Yo Effect से, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं