Overeating Makhana Side Effects: मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. इसे सबसे ज्यादा व्रत के दौरान खाया जाता है. मखाने से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. मखाने को कमल के बीज या फॉक्स नट्स के रूप में भी जाना जाता है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फ़ोरस और कई तरह के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन कहते हैं ना किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती है. ठीक उसी तरह मखाने का भी जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं खाना चाहिए मखाना.
मखाना खाने के नुकसान- Makhana Khane Ke Nuksan:
1. पाचन-
हाई फाइबर कंटेंट के कारण ज्यादा मखाने खाने से ब्लोटिंग, कब्ज या पेट खराब हो सकता है. अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या रहती है तो मखाने का ज्यादा सेवन करने से बचें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- मोटा पेट पिचक कर हो जाएगा अंदर बस, किचन में मौजूद इन 3 चीजों का ऐसे करें सेवन

2. वजन बढ़ने-
मखाने को वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि घी में रोस्ट किए मखाने का जरूरत से ज्यादा सेवन वजन को बढ़ा सकता है.
3. एलर्जी-
कुछ लोगों को मखाने खाने के बाद चकत्ते, खुजली या सूजन की समस्या हो सकती है. अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या हो रही है तो इसका सेवन करने से बचें.
4. ब्लड शुगर-
अगर आप मखाने को मीठे के साथ मिक्स करके खाते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है. इसलिए ब्लड शुगर के मरीजों को ऐसे खाने से बचना चाहिए.
5. स्किन-
मखाने की तासीर ठंडी होती है. अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो स्किन ड्राई हो सकती है.
6. किडनी स्टोन-
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है उन्हें मखाने का सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो ये समस्या और बढ़ सकती है.
7. दस्त-
जरूरत से ज्यादा मखाने खाने से दस्त की समस्या हो सकती है. अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या मखाने खाने के बाद होती है तो इससे बचें.
क्या है वजन कम करने का सही तरीका, कैसे बचें Yo-Yo Effect से, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं