विज्ञापन

रसोई से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं

अगर, आपके घर पर भी चींटियों ने डेरा डाल रखा है, तो आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं. यहां जानिए रसोई या घर से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है और चींटिया किस गंध से नफरत करती हैं.

रसोई से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं
चींटियों को कैसे भगाएं
file photo

हम सभी के घरों में चींटियों का आना बहुत ही आम बात है. घर में चींटियां खासतौर पर खाने की चीजों से आती है. जैसे- चीनी, मिठाई और दूसरी मीठी चीजें चींटियों को जल्दी अपनी ओर खींचती हैं. अक्सर ऐसा होता है कि जब हम कोई मीठी चीज खाते हैं, तो उसके कुछ छोटे-मोटे हिस्से नीचे गिर ही जाते हैं. इसकी सफाई करने के बाद भी कुछ न कुछ रह ही जाता है, जो चींटियों के आने के लिए बहुत रहता है. एक बार घर में चींटियों का वास हो जाए, तो इनसे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है और हर जगह चींटियां दिखाई देने लगती है.

अगर, आपके घर पर भी चींटियों ने डेरा डाल रखा है, तो आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं. चींटियां मुख्य रूप से तेज, खट्टी और तीखी गंध से नफरत करती हैं, जो उनके फेरोमोन यानी सूंघने के रास्ते को बिगाड़ देती है, जिससे वे भाग जाती हैं. चलिए आपको बताते हैं रसोई या घर से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है और चींटिया किस गंध से नफरत करती हैं.

लौंग का इस्तेमाल

लौंग हर घर में आसानी से मिल जाती है. लौंग की तेज खुशबू चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, अगर, आप इसे चीनी के डिब्बे के पास या जहां अक्सर चींटियां आती हैं वहां पर रख देंगे तो वहां चींटियां नहीं आएंगी.

तेजपत्ता

तेजपत्ते की खुशबू भी बहुत तेज होती है. आप तेजपत्ते को हल्का सा तोड़ लें और चीनी के डिब्बे के पास या जहां अक्सर चींटियां आती हैं वहां पर रख दें. इसकी गंध से अपने आप ही चींटिया भाग जाएंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

दालचीनी

चींटियों को दूर भगाने के लिए दालचीनी का उपाय भी बहुत असरदार हो सकता है. आप इसका छिड़काव वहां कर सकते हैं. आप इसे किचन के दरवाजे, खिड़की या दरारों के आसपास भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी तेज खुशबू से चींटियों का आना बंद हो जाएगा.

हल्दी

हल्दी की तेज गंध से चींटियां दूर रहती हैं. आप इसकी पतली लाइन किचन या घर के दरवाजों पर बना सकते हैं, ताकी चींटियां अंदर ना आ सकें.

नींबू का रस

चींटियां अपना रास्ता गंध के रास्ता पहचानती हैं और नींबू का रस इस ट्रेल पर असर डाल सकता है. इसके लिए आप नींबू का रस निकाल लें और उसे पानी में मिला लें. इसके बाद जहां भी चींटियां दिखाई देती हैं वहां इसका स्प्रे कर दें.

सफेद सिरका

सफेद सिरका की तेज गंध भी चींटियों को दूर रखने में असरदार है. इसके लिए आप सफेद सिरका और पानी को घोल बना लें. इसे आप किचन की खिड़की, दरवाजे, फर्श और डस्टबिन के आसपास छिड़ सकते हैं. इससे भी चींटियां दूर रहती हैं.

पुदीने का तेल

पुदीने की तेज खुशबू भी चींटियों को पसंद नहीं होती, इसके लिए आप दो कप पानी में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की बूंद मिला लें. इसे जहां चींटियां दिखाई देती हैं वहां पर छिड़कें. इससे चींटियां नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें- चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर

यह भी पढ़ें:- गोह को भगाने का क्या तरीका है? घर से गोयरा भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

यह भी पढ़ें:- कोबरा सांप अगर सामने आ जाए, तो क्या करें? जानिए सुरक्षित रहने और खतरे से बचने के आसान टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ants, Chiti Kaise Bhagaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com