Benefits Of Drinking Methi And Saunf Water: कहते हैं मोटापा (obesity) भले ही कम हो जाए, बेली फैट (belly fat) यानी पेट पर बढ़ी चर्बी को कम करना आसान नहीं है. इसलिए जब पेट की चर्बी को कम करने की बात आती है, तो आप कई टिप्स और उपाय देखने लगते हैं. इसमें कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचने की सलाह भी शामिल है. हालांकि पेट की चर्बी कम करने के लिए आसान तरीकों (easy methods to reduce belly fat) को अपनाना हमेशा बेहतर होता है. आज हम आपके लिए बेली फैट के लिए एक आसान घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिसे आप सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं. इस ड्रिंक की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किचन में मौजूद मसालों से बनाया जा सकता है. इस रेसिपी को डाइटिशियन मनप्रीत कालरा (Dietician Manpreet Kalra) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इस घरेलू नुस्खे (home remedy) में मेथी दाना पाउडर, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर, दालचीनी, सेंधा नमक और नींबू का रस शामिल है.
Basi roti-rice recipe: बासी रोटी-चावल से बनाएं जबरदस्त नाश्ता, खाकर आ जाएगा मजा, नोट करें रेसिपी
बता दें कि मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण होता है, जो स्वस्थ रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देते हैं. वहीं सौंफ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और पाचन को आसान बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है. ऐसे में यह वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
मेथी-सौंफ पानी पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Methi And Saunf Water)
यह शरीर को डीटॉक्सिफ़ाई करता है.
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है.
ब्लोटिंग और गैस्ट्राइटिस से राहत देता है
त्वचा को फ्री रैडिकल डैमेज से बचाता है
इंसुलिन प्रतिरोध से निपटने में मदद कर सकता है.
Mohabbat Ka Sharbat Recipe: गर्मी में कूल-कूल करेंगे फील जब पिएंगे मोहब्बत का शरबत, नोट करें रेसिपी
वजन घटाने के लिए मेथी और सौंफ का पानी कैसे बनाएं (How To Make Methi And Saunf Water For Weight Loss)
साम्रागी (Ingredients)
2 बड़े चम्मच मेथी के बीज का पाउडर)
2 बड़े चम्मच सौंफ पाउडर
2 चम्मच सोंठ पाउडर
2 दालचीनी की छड़ें
1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
नींबू का रस (वैकल्पिक)
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मेथी-सौंफ पानी बनाने का तरीका (How To Prepare)
मेथी-सौंफ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक जार लें. उसमें मेथी दाना, सौंफ पाउडर, सोंठ का पाउडर, दालचीनी, सेंधा नमक और नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं. तैयार मिश्रण को 1/2 बड़ा चम्मच गर्म पानी के गिलास में डालें, अच्छी तरह हिलाएं और पिएं. डाइटिशियन मनप्रीत कालरा बेहतर रिजल्ट के लिए इसे लंच से पहले पीने की सलाह देती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं