- Suresh Raina has embarked on a new innings
- He has started a restaurant in Amsterdam
- The eatery was visited by a special guest from Bollywood
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और Mr.IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना ( Suresh Raina) का खाने से प्यार किसी से नहीं छुपा है. अक्सर वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फूड वीडियो शेयर करते रहते थे और अब तो उन्होंने अपने इस पैशन को प्रोफेशन का नाम भी दे दिया है. जी हां, सुरेश रैना ने हाल ही में एम्स्टर्डम में रैना नाम का अपना एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला है, जिसे फूड लवर्स का भी खूब प्यार मिल रहा है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर, सुरेश रैना के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची और यहां के शानदार मेन्यू की तस्वीर भी शेयर की.
यहां देखें पोस्ट:

अवनीत ने उठाया रैना के रेस्टोरेंट का लुत्फ
अवनीत कौर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एम्स्टर्डम, नीदरलैंड से सुरेश रैना के रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर की. जिसमें दाल मखनी, चिकन करी, पंजाबी चना, मटर पुलाव और नान जैसी बेहतरीन डिशेज नजर आ रही है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इस फोटो को शेयर करते हुए अवनीत ने भी लिखा कि क्या यम्मी खाना है. सुरेश रैना भी अवनीत कौर के इस जेस्चर से इंप्रेस हुए और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अवनीत कौर के स्टेटस को शेयर किया.
इंडियन खाने के लिए मशहूर है सुरेश रैना का रेस्टोरेंट
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने नीदरलैंड एम्सटर्डम में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला है, जहां पर सारा देसी खाना मिलता है.
मसाला चना यहां की सबसे फेमस डिश है, जिसे काबुली चने के साथ मसाले डालकर बनाया जाता है. इसके अलावा दाल मखनी जो एक फेमस नॉर्थ इंडियन डिश है उसे भी रैना के रेस्टोरेंट में बड़े ही अनोखे अंदाज में सर्व किया जाता है.
बटर चिकन भी सुरेश रैना के रेस्टोरेंट की सबसे डिलीशियस डिश है, इसके अलावा मटर पुलाव और नान जैसी ढेरों वैरायटी सुरेश रैना के रेस्टोरेंट में खाने को मिलती है.
दूसरी ओर अवनीत कौर की बात की जाए तो हो हाल ही में अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हुई फिल्म टिकु वेड्स शेरु में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करती नजर आई थीं.
महामारी के दौरान कोविड-19 से ज्यादा मौतें कैंसर से: डॉक्टर | Oral Cancer: Diagnosis and Treatment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं