Good Friday 2023: ईस्टर संडे (Easter Sunday) से पहले आने वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है. इस दिन लोग चर्च जाते हैं, कैंडल जलाते हैं और प्रार्थना करते हैं. इस खास दिन पर खास डिशेज बनाकर खाने का भी अपना आनंद है. पारंपरिक रूप से गुड फ्राइडे के दिन खाने में मछली ज्यादातर शामिल होती है. तो अगर आप भी गुड फ्राइडे (Good Friday) के लिए कुछ अच्छी और टेस्टी रेसिपीज की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है.
गुड फ्राइडे पर बनाएं ये लजीज डिश | Make Delicious Dish On Good Friday
1) फिश सलाद (Fish Salad)
फिश सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मस्टर्ड सॉस, मेयोनेज, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद एक प्लेट में पहले लेट्यूस के पत्ते साफ करके गार्निश करें और ऊपर से प्याज, खीरा, टमाटर, टूना और ऑलिव्स डालकर मिक्स करें. अब इस फिश सलाद के ऊपर ड्रेसिंग सॉस डालकर सर्व करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यूरिक एसिड बढ़ने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? जानें खाने का सही तरीका
2) झींगा स्कैम्पी (Shrimp Scampi)
ये उन ट्रेडिशनल रेसिपीज में से एक है जो गुड फ्राइडे पर खाई जाती है. माना जाता है कि इस दिन दूसरे मीट खाने की मनाही होती है और इसलिए लोग झींगा जैसे सी फूड का सेवन करते हैं.
3) वेजी स्क्रैंबल (Veggie Scramble)
गुड फ्राइडे पर लोग फिश खाते हैं या फिर अंडे एक पॉपुलर ऑप्शन होते हैं जिन्हें ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. तो इस दिन आप अंडे के साथ कुछ बारीक कटी हुई सब्जियां और फल को मिलाकर एक स्वादिष्ट वेजी स्क्रैंबल बना सकते हैं.

4) लेमन एंड सैल्मन रेसिपी (Garlic Salmon With Lemon Butter)
लेमन एंड सैल्मन रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे को फॉइल के एक बड़े टुकड़े से ढंक दें. फिर ओवन को गर्म कर लें. अब एक चौथाई कप पिघला हुआ मक्खन, एक चौथाई कप नींबू का रस, 8 कुटी हुई लहसुन की कलियां और 1 बड़ा चम्मच पीसी हुई चीनी मिलाएं. अपनी सॉल्मन फिश को बेकिंग ट्रे में रखें, इस मिश्रण को उस पर डालें, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च छिड़कें. अब फॉयल को इस तरह फोल्ड करें कि वह पैकेट को पूरी तरह से सील कर दें. इसे 10-12 मिनट तक बेक करें. एक बार हो जाने के बाद, पैकेट खोलें और सॉल्मन को 3-4 मिनट के लिए और ग्रिल करें. अब नींबू के स्लाइस, पार्सले से गार्निश कर सर्व करें.
हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे, जानें क्या हैं इस साल की थीम
5) फूलगोभी मैक और पनीर (Cauliflower Mac And Cheese)
एक पैन में 2 टेबल स्पून बटर गर्म करें, 1 टेबल स्पून मैदा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि लम्प्स न पड़ें. अब इसमें धीरे-धीरे डेढ़ कप दूध डालें और अच्छे से चलाएं. एक स्मूद मिक्सचर बनाने के लिए व्हिस्क का उपयोग करें. अब 1 कप चेडर चीज डालें और चीज के पूरी तरह से पिघलने तक मिलाएं. मिश्रण में 1 कप फूला हुआ गोभी के फूल, नमक, काली मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स डालकर मिलाएं. अगले स्टेप में ग्रीस की हुई बेकिंग ट्रे में इसे डालें और दस मिनट तक बेक करें. आपकी लजीज डिश सर्व करने के लिए तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं