Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी 12 उन जरूरी विटामिन्स में से एक है जो हमारे शरीर की कार्यप्रणाली के लिए बेहद जरूरी होता है. इसकी कमी हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है. विटामिन बी12 की कमी होने से एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसके साथ ही नजर का धुंधला पड़ना, पाचन की समस्या, हाथ पैर में झुनझुनी और जुबान लड़खड़ाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह विटामिन शरीर में खुद से नहीं बनता है इसलिए इसकी कमी को पूरा करने से लिए बाहरी सोर्स की मदद लेनी पड़ती है. आज हम आपको एक ऐसा सूप बताएंगे जिसका सेवन करने से इस प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है.
विटामिन बी 12 की कमी को कैसे पूरा करें
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए पालक, हो सकते हैं गंभीर नुकसान
सर्दियों के मौसम में सूप का सेवन लोग जमकर करते हैं. ये शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. बता दें कि विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप कुछ चीजों को मिलाकर सूप बना सकते हैं. खाने में स्वादिष्ट ये सूप विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने में भी मदद करेगा. बता दें कि ब्रोकली में विटामिन बी 12 पाया जाता है. ऐसे में ब्रोकली के सूप का सेवन इस विटामिन की कमी को पूरा करने में फायदेमंद हो सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके साथ ही आप इस सूप में पनीर को भी मिला सकते हैं. यह फ्लेवर बढ़ाने के साथ इसके न्यूट्रिएंट्स को बढ़ाने में भी मदद करेगा.
इसके अलावा मशरूम का सेवन भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद करता है. इसलिए आप अपने सूप में मशरूम को भी जोड़ सकते हैं. इसके अलावा शतावरी में भी विटामिन बी12 पाया जाता है. अपने सूप में इसको एड कर सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं