Ginger Tea For Monsoon: अदरक एक ऐसा हर्ब है जिसे आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आमतौर पर लोग अदरक को चाय में सिर्फ फ्लेवर के लिए इस्तेमाल करते हैं. आपको बता दें कि अदरक की चाय सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि, सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है. बरसात के मौसम में अदरक की चाय का सेवन कर शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. अदरक में एंटी-इनफ्लमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. दरअसल बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है जिससे मच्छर पनपने लगते हैं. जो हमारे बीमार पड़ने का कारण बन सकते हैं. बरसात में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को पीना चाहिए अदरक की चाय.
बरसात में अदरक की चाय पीने के फायदे- (Barsat Mein Adrak Ki Chai Pine Ke Fayde)
1. सर्दी-जुकाम-
बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम एक आम समस्या में से एक है. इस परेशानी से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- बरसात के मौसम में जल्दी खराब हो जाता है अचार तो अपनाएं ये आसान तरीके

2. संक्रमण-
बरसात के मौसम में संक्रमण का काफी डर रहता है. अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इनफ्लमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मददगार हैं.
3. मोटापा-
मोटापा कम करने के लिए आप अदरक की चाय या अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं. अदरक में कौरटिसॉल होने से पेट की चर्बी व शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है.
4. पाचन-
बरसात के मौसम में पाचन संबंधी समस्या काफी देखी जाती है. इस समस्या से बचने के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं.
5. इम्यूनिटी-
अदरक की चाय के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है.
क्या है Gut Health, पाचन को कैसे बनाएं मजबूत, क्यों जरूरी हैं Probiotics| Tips to Improve Gut Health
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं