Gas Causing Foods: आजकल गैस बनना बहुत आम समस्या हो गई है. खासकर रात को सोने से पहले पेट फूलना, डकारें आना, भारीपन लगना या छाती में जलन जैसी परेशानियां गैस की वजह से होती हैं. इसकी एक बड़ी वजह गलत खान-पान है, खासतौर पर रात का खाना. अगर आप भी पेट में गैस बनने से परेशान रहते हैं, तो रात के खाने में कुछ चीजों से दूरी बना लेना जरूरी है. आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में जिन्हें रात में खाने से गैस की समस्या बढ़ सकती है.
रात में कौन सी चीजों से परहेज करें (What Things Should Be Avoided At Night?)
1. चना और राजमा
चना, राजमा जैसे दाल वाली चीजें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, लेकिन इन्हें पचाने में शरीर को ज्यादा समय लगता है. खासकर रात में ये गैस और पेट फूलने की वजह बन सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि इन्हें दिन में खाएं, रात में नहीं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: इस घरेलू नुस्खे की मदद से पतला होना हुआ आसान, आप भी एक बार जरूर करें ट्राई
2. प्याज और लहसुन
प्याज और लहसुन से भी कई लोगों को गैस की शिकायत हो जाती है, खासकर जब ये पकाए बिना या अधपके रूप में खाए जाते हैं. इनमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो पेट में गैस पैदा करते हैं. रात में इनका सेवन कम करना बेहतर रहेगा.
3. गोभी और पत्तागोभी
गोभी, फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, लेकिन ये गैस बनाने वाली सब्जियों में गिनी जाती हैं. अगर रात को खाई जाएं, तो पेट भारी हो सकता है और गैस बढ़ सकती है.
4. दूध और दूध से बनी चीजें
कुछ लोगों को लैक्टोज नामक तत्व से एलर्जी होती है, जो दूध और दूध से बनी चीजों में पाया जाता है. अगर आपको दूध पीने के बाद गैस बनती है, तो रात को दूध या पनीर, चीज जैसी चीजों से दूरी बनाएं.
यह भी पढ़ें: रात को भिगोकर सुबह खाली पेट पानी सहित पी जाएं ये काले बीज, फिर जो होगा आप कभी सोच भी नहीं सकते
5. तेल से तली चीजें
पकौड़े, समोसे, पूड़ी या बहुत ज्यादा तेल में बनी चीजें पचने में भारी होती हैं. रात में इनका सेवन करने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है.
6. ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना
रात को ज्यादा मसालेदार खाना न सिर्फ गैस बढ़ाता है, बल्कि इससे पेट में जलन और एसिडिटी भी हो सकती है. इसलिए रात का खाना हल्का और कम मसाले वाला रखें.
7. कोल्ड ड्रिंक और सोडा
कोल्ड ड्रिंक और सोडा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है, जो पेट में और गैस बनाती है. रात को कोल्ड ड्रिंक पीने से पेट फूल सकता है और नींद में भी परेशानी आ सकती है.
Fatty Liver: सबसे ज्यादा किन लोगों को होती है लिवर की ये बीमारी? डॉक्टर सरीन ने क्या कहा सुनिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं