ब्रेस्ट कैंसर की पूर्व जानकारी देगा मॉलीक्यूलर मार्कर

ब्रेस्ट कैंसर की पूर्व जानकारी देगा मॉलीक्यूलर मार्कर

न्यूयॉर्क:

दुनिया में ज़्यादातर महिलाएं स्तन कैंसर का शिकार हो रही हैं और इससे मरने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अमेरिकी शोधार्थियों ने एक नए मॉलीक्यूलर मार्कर की खोज की है, जो सामान्य ब्रेस्ट टिशू में तेजी से बढ़ने वाले सेल और स्तन कैंसर के विकास के जोखिम की पहचान कर सकता है। स्तन कैंसर पूरे विश्व में महिलाओं की मृत्यु का प्रमुख कारण बनता जा रहा है।

मॉलीकुलर (आणविक) मार्कर एक ऐसा मॉलीक्यूल (अणु) है, जिसमें एक जीव (जैविक मार्कर) का नमूना होता है। यह संबंधित स्रोत के बारे में कुछ विशेषताओं को उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस शोध को साबित करने के लिए ब्रेस्ट की बीमारी से पीड़ित 302 महिलाओं का बायोप्सी द्वारा परीक्षण किया गया।

शोध के दौरान पता चला कि जिन महिलाओं में केआई67 मॉलीक्यूलर मार्कर ज़्यादा होता है, उन्हें स्तन कैंसर होने का पांच गुना अधिक खतरा होता है। हावर्ड यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर रूला तामिमी ने बताया कि “महिलाओं में स्तन कैंसर के उच्च जोखिम का पता लगाने के बाद अब हम उनका बेहतर तरीके से इलाज कर सकते हैं”।

यह शोध ‘कैंसर रिसर्च’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)