- अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है.
- अनानास को पाइनएप्पल के नाम से भी जाना जाता है.
- अनानास के सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है.
Pineapple Health Benefits: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये सभी को पता है. अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है. अनानास को पाइनएप्पल (Ananas Ke Fayde) के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि यह फल बाहर से दिखने मे हरे रंग का कांटेदार और अन्दर से पीले रंग का होता है. इसका स्वाद थोड़ा कड़वा भी लग सकता है, लेकिन यकिन माने इसे सेहत का खजाना कहा जाता है. असल में इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. अनानास के सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है.
यहां जानें अनानास खाने के 5 फायदे- Here,re 5 Health Benefits Of Pineapple:
1. इम्यूनिटी-
अनानास को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में अनानास को शामिल कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Besan Ke Appe: ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी बेसन के अप्पे, फटाफट नोट करें ये आसान रेसिपी

2. हड्डियों-
अनानास में मिनरल्स और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो आप अनानास के जूस का सेवन कर सकते हैं.
3. मोटापा-
वजन घटाने के लिए अनानास जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है. अनानास में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने में मदद कर सकती है. इसे आप जूस, सलाद और फ्रूट सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. अस्थमा-
अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है अनानास का जूस. अनानास के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो श्वास मार्ग की सूजन को कम करके अस्थमा के लक्षणों से राहत दे सकते हैं.
Onion Murabba: कभी खाया है प्याज का मुरब्बा? जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे
5. सर्दी-जुकाम-
अगर आपको हल्की सर्दी है तो आप अनानास जूस का सेवन कर सकते हैं. अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं