Amla Benefits For Hair Growth: लंबे घने नागिन से लहराते बाल भला किसे पसंद है. बाल हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम भी करते हैं. लेकिन आज के समय में बालों से जुड़ी समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप भी अपने बालों को लंबा बनाना चाहते हैं, तो आप आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं. आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे स्वाद, सेहत और सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आंवला जिसे आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. आंवला को बालों के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मददगार हैं, तो चलिए जानते हैं आंवला से होने वाले लाभ.
क्या आंवला से बाल बढ़ सकते हैं- (Can Amla grow hair)
आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है. कोलेजन बालों के स्कैल्प में रक्त संचार सुधारता है और इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है. इतना ही नहीं आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और बालों को हेल्दी रखने में भी मददगार है. आंवला में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- हड्डियों को लोहे सा फौलादी बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर नहीं इस अनाज का करें सेवन

कैसे करें आंवले का सेवन- (How To Consume Amla)
1. फल के रूप में-
आंवले को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. बालों को बढ़ाने के लिए आप रोजाना 2-3 आंवले का सेवन कर सकते हैं.
2. पाउडर के रूप में-
आंवले को आप पाउडर के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3. जूस के रूप में-
आंवले के जूस का सेवन भी काफी अच्छा माना जाता है. बालों की ग्रोथ के लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं.
4. अचार के रूप-
अचार किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने में मददगार है. बालों को हेल्दी रखने के लिए आप आंवले के अचार का सेवन कर सकते हैं.
स्पर्मीसाइडल जेली क्या है और कैसे काम करती है? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं