Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए खाने में ऐसा क्या बनाया जाए जिसको वो मन से खाए और उसको पसंद भी आए जिससे वो अपना पूरा टिफिन खत्म कर के वापस लौटे. ये सवाल हर उस मां के मन में आता है जिसका बच्चा स्कूल जाता है. बच्चे खाने में बहुत आनाकानी करते हैं. ऐसे में उनके लिए उनकी पसंद का खाना बनाना एक टफ टॉस्क है. आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी बताएंगे जो आपके बच्चे को पसंद आएगी और साथ ही ये झटपट बनकर तैयार भी हो जाएगा. चलिए नोट कर लीजिए आलू मसाला की रेसिपी-
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं वेज चीज सैंडविच, नोट करें रेसिपी
सामग्री
- 4-5 मीडियम उबले आलू ( क्यूबस में कटा हुआ)
- प्याज: 1 मीडियम (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर: 1 मीडियम (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर: ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: ½ चम्मच (स्वादानुसार)
- धनिया पाउडर: 1 चम्मच
- गरम मसाला: ½ चम्मच
- जीरा: ½ चम्मच
- हींग: चुटकी भर
- हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ, गार्निश के लिए)
- तेल: 2 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
रेसिपी
मसाला आलू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म कर लें. अब इसमें जीरा और हींग डालें. इसके चटकने पर इसमें प्याज डालकर इसको सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें, अब इसमें टमाटर डालकर इसको नरम होने तक पका लें. टमाटर के पूरी तरह से गलने के बाद इसमें कटे हुए आलू डालें, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब धीमी आंच पर 5-10 मिनट कर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहे. फिर गैस को बंद करें और हरे धनिया से इसको गार्निश कर दें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं