Walnut Health Benefits: मस्तिष्क के आकार का दिखने वाला अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं और जब ड्राई फ्रूट्स का नाम आता है तो अखरोट का नाम सबसे ऊपर आता है. अखरोट में फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, विटामिन बी 6, फोलेट और थियामिन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अखरोट खाने का सही तरीका क्या है. जी हां अगर आप इसका सही तरीके से सेवन करते हैं तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं अखरोट को खाने का सही तरीका और फायदे.
अखरोट खाने के तरीका- (Right way of eating Walnut)
अखरोट को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अखरोट को रात में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसे आप रोस्ट करके भी खा सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखरोट खाने के फायदे- (Akhrot Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटी-
सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. कमजोर इम्यूनिटी से शरीर संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
2. वजन घटाने-
आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या में से एक है. अनहेल्दी खान-पान और लाइफस्टाइल मोटापे का एक आम कारण है. अगर आप भी वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अखरोट को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फ़ाइबर और प्रोटीन पाया जाता है.
ये भी पढ़ें- काजू बादाम से भी ज्यादा ताकतवर है ये सस्ता सा नट, फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे खाना

Photo Credit: Canva
3. स्किन-
अखरोट में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की सूजन को कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
4. मेमोरी-
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग के लिए फ़ायदेमंद माने जाते हैं. इसके सेवन से मेमोरी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
5. पाचन-
अखरोट में मौजूद फाइबर रेगुलर मल त्याग को बढ़ावा देकर कब्ज और पाचन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है.
हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं