Peanuts Health Benefits In Hindi: सर्दियों के मौसम में गर्मागरम मूंगफली खाना भला किसे पसंद नहीं है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मूंगफली सिर्फ स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत के लिए भी कमाल है. मूंगफली (Moongfali Ke Fayde) से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है. मूंगफली में मौजूद प्रोटीन, फैट, विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. रोजाना मूंगफली के सेवन से शरीर को अंदर से गरम रखने में मदद मिल सकती है. सर्दियों के मौसम में मूंगफली का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं ठंड में मूंगफली खाने से होने वाले फायदे.
मूंगफली खाने के फायदे- (Who Should Eat Peanut)
1. मोटापा-
क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो मूंगफली को डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- थकान और कमजोरी को आस-पास भी नहीं फटकने देंगे ये लड्डू, बस ये लोग रोजाना खा लें एक लड्डू

Photo Credit: Canva
2. डायबिटीज-
मूंगफली एक कम ग्लाइसेमिक फूड है. इसे खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता. कई रिसर्च के अनुसार मूंगफली खाने से महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है.
3. दिल-
मूंगफली दिल की सेहत के लिए उतनी ही अच्छी है जितने कि अन्य ड्राई फ्रूट्स. मूंगफली कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.
4. हड्डियों-
ठंड के मौसम में हड्डियों की समस्या काफी देखी जाती है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में मूंगफली को शामिल कर सकते हैं.
5. कोलेस्ट्रॉल-
मूंगफली में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम कर सकता है.
हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं