How To Clean Greasy Masala Boxes: किचन में मसाले के डिब्बों का इस्तेमाल हर दिन होता है. हल्दी, तेल, मसाले और भाप की वजह से इनके ऊपर धीरे-धीरे चिपचिपी परत जमने लगती है. कई बार डिब्बे इतने गंदे दिखने लगते हैं कि पूरा किचन बिखरा हुआ नजर आने लगता है. सिर्फ पानी से साफ करने पर भी यह चिकनाई आसानी से नहीं निकलती. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय मसाला डिब्बों को फिर से चमकदार और साफ बना सकते हैं.
क्यों जमती है चिकनाई?
खाना बनाते समय तेल और मसालों की भाप हवा में फैलती है और डिब्बों की सतह पर चिपकने लगती है. लगातार इस्तेमाल और हाथों की गंदगी भी इसे बढ़ा देती है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मसाले के डिब्बों को चमकाने के लिए अपनाएं ये उपाय- (How To Clean Masala Boxes)
गर्म पानी और लिक्विड साबुन (Hot Water And Liquid Soap)
एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा लिक्विड डिशवॉश (Liquid Dishwash) मिलाएं. कपड़े या स्पंज की मदद से डिब्बों को पोंछें. इससे हल्की चिकनाई आसानी से हट जाती है.

यह भी पढ़ें- Gas Burner Cleaning Tips: गैस बर्नर के छोटे-छोटे छेद हो गए हैं बंद? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल (Baking Soda)
जिद्दी दाग और तेल की परत हटाने के लिए बेकिंग सोडा काफी असरदार माना जाता है. थोड़ा बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और डिब्बों पर हल्के हाथों से रगड़ें.
सिरका भी करेगा कमाल (Vinegar)
सफेद सिरका चिकनाई हटाने में मदद करता है. पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बनाएं और डिब्बों पर इस्तेमाल करें.
ढक्कनों की सफाई न भूलें
अक्सर मसालों का पाउडर ढक्कनों के किनारों में जम जाता है. पुराने टूथब्रश की मदद से इन हिस्सों को साफ करें.
सफाई के बाद अच्छी तरह सुखाएं
डिब्बों को साफ करने के बाद पूरी तरह सुखाना जरूरी है. नमी रहने पर मसाले खराब हो सकते हैं और बदबू भी आने लगती है.
अगर आप हफ्ते में एक बार मसाला डिब्बों की सफाई करते रहेंगे, तो आपका किचन हमेशा साफ और व्यवस्थित नजर आएगा. साथ ही मसाले भी लंबे समय तक फ्रेश बने रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं