- बादाम का तेल भी पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है.
- बादाम तेल को सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए कर सकते हैं.
- बादाम का तेल एनीमिया की समस्या को दूर करने में मददगार है.
Health Almond Oil Benefits In Hindi: ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जिसे पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है और उन्हीं में से एक है बादाम. बादाम के स्वास्थ्य लाभ किसी से छुपे हुए नहीं हैं. बादाम को सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. रोजाना बादाम खाने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है. लेकिन क्या आप बादाम के तेल (Almond Oil Benefits) के फायदे जानते हैं जी हां बादाम के तेल को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. बादाम तेल में विटामिन ई, डी, ए और बी काम्प्लेक्स जैसे विटामिन्स होते हैं. बादाम तेल को सेहत और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
बादाम तेल के फायदे- Badam Tel Ke Fayde:
1. कब्ज-
बादाम के तेल को कब्ज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप बादाम के तेल का सेवन कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. हीमोग्लोबिन-
जिन लोगों को खून की कमी है, उनके लिए बादाम का तेल फायदेमंद हो सकता है. बादाम के तेल से बने खाने का सेवन करने से आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है.
3. कोलेस्ट्रॉल-
बादाम तेल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. बादाम और बादाम के तेल का नियमित सेवन, दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम कर दिल को सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है.
4. इम्यूनिटी-
मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है. बादाम के तेल से बने खाने का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
5. बालों-
विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल बालों की ग्रोथ और पोषण में मदद कर सकता है. बादाम का तेल आपके बालों को सिर्फ सॉफ्ट ही नहीं बल्कि, चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है.
6. स्किन-
बादाम के तेल को मुहांसे दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार माना जाता है. बादाम के तेल से त्वचा पर मालिश करने से त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है.
7. आंखों-
बादाम का तेल आंखों से संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार माना जाता है. बादाम तेल के सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं