- इस छोटे से फल का गर्मी में खूब सेवन किया जाता है.
- जामुन अविश्वसनीय रूप से एक स्वस्थ फल है.
- जामुन के बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतने ही फायदेमंद हैं.
गर्मियों के मौसम में आप अक्सर अपने परिवार के साथ बातचीत करते हुए जामुन का बाउल को खत्म कर देते थे. इस छोटे से फल का गर्मी में खूब सेवन किया जाता है. लेकिन, अब सर्दियां शुरू हो गई हैं और इस समय जामुन नहीं मिलता, मगर कुछ लोग इस बीज के फायदों को जानते हुए अपनी रसोई में इन्हें बेहद चतुराई के साथ इकठ्ठा करके रख लेते हैं. जामुन अविश्वसनीय रूप से एक स्वस्थ फल है, और इस मामले में जामुन के बीज भी पीछे नहीं हैं. जामुन के बाहरी हिस्से को हम कुतर कर खा लेते हैं और इसके बीजों को फेंक देते हैं, मगर जामुन के बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतने ही फायदेमंद हैं. जामुन खाने में टार्टी, मीठे और खट्टे स्वाद वाले होते हैं, साथ ही इन्हें खाने से हमारी जीभ भी बैंगनी रंग भी रह जाता है, हमे इसके बीजों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
जामुन के बीज का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसका चूर्ण के रूप में इसका सेवन करें. बीज को स्वाभाविक रूप से सूखने दें और उन्हें पीसकर इसका पाउडर बना लें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Party Snacks : घर पर होने वाली अगली पार्टी में इन पांच वेज और नॉनवेज कटलेट्स को ट्राई करें
जामुन के बीज के स्वास्थ्य लाभ
डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करें
जामुन को ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है. मैक्रोबायोटिक न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ प्रैक्टिशनर, शिल्पा अरोड़ा कहती हैं, "जामुन के बीजों में जाम्बोलिन और जाम्बोसिन नामक यौगिक होते हैं जो ब्लड में शुगर की दर को कम करते हैं. जामुन के बीज इंसुलिन का उत्पादन भी बढ़ाते हैं.
पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
जामुन के बीज का उपयोग पेट से संबंधित कई समस्याओं को प्रभावी ढंग से मैनेज करने के लिए किया जा सकता है. जामुन फाइबर से समृद्ध हैं और यह पाचन तंत्र के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है. आंतों में घावों, सूजन और अल्सर से निपटने के लिए जामुन के बीजों का उपयोग मौखिक दवा के रूप में भी किया जा सकता है.
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है
जामुन के बीज हाइपर्टेन्शन से निपटने के लिए लोगों के लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं क्योंकि इस फल के बीज में एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट होता है, जिसे एलेजिक एसिड कहा जाता है और ब्लड प्रेशर के तेज उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकता है.
प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे सकता है
जामुन के बीज में फ्लेवोनोइड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और फेनोलिक यौगिक भी होते हैं जो हानिकारक मुक्त कणों को दूर रखने में मदद करते हैं.
वजन घटाने में मदद कर सकता है
जामुन फाइबर से भरपूर होता है, यह पेट को सुरक्षित रखने और वजन घटाने की प्रक्रिया को पूरा करने में मदद कर सकता है.
जामुन के बीज और इसके पाउडर के रूप में सेवन करने कई तरीके हैं. आप स्मूदी बना सकते हैं, इसे पानी के साथ सीधा ले सकते हैं या खाने की चीजों में शामिल कर सकते हैं. स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में जामुन के बीजों को शामिल करें.
राजस्थानी खाना खाने के हैं शौकीन तो घर पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट गट्टे की सब्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं