Walnut side Effects In Hindi: अखरोट एक ऐसा नट है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अखरोट खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं. अखरोट में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो स्वास्थ्य को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. अखरोट को पौधे आधारित प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अखरोट को कई तरह के खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मुख्य रूप से केक, कुकीज और एनर्जी बार आदि शामिल है. इतना ही नहीं अखरोट को डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद कर सकते हैं. लेकिन अखरोट का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. तो चलिए जानते हैं अखरोट खाने से होने वाले नुकसान.
अखरोट खाने के नुकसान- (Disadvantages Of Eating Walnut)
1. मोटापा-
अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. अखरोट में फाइबर और कैलोरी की मात्रा काफी पाई जाती है, जो आपके वजन को बढ़ा सकते हैं.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
ये भी पढ़ें- इन 4 समस्याओं में नारियल पानी का सेवन है फायदेमंद, जानें इसे पीने का सही समय
2. पाचन-
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हैं उन्हें अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि अखरोट में पाया जाने वाला फाइबर आपके पेट में गैस का कारण भी बन सकता है.
3. स्किन रैशेज-
अखरोट के अधिक सेवन से स्किन रैशेज होने का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा पर लाल रैशेज पैदा कर सकते हैं.
4. डायरिया-
अखरोट में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन गर्मी में इनका अधिक सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है.
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं