विज्ञापन
This Article is From May 07, 2021

Noni Fruit Benefits: इम्यूनिटी से लेकर गठिया तक, नोनी फ्रूट खाने के 7 फायदे

Noni Fruit Health Benefits: नोनी एक ऐसा फ्रूट है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. लेकिन इसके पेड़ का हर भाग आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. नोनी के पत्तों का सेवन झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा में ज्यादा किया जाता है.

Noni Fruit Benefits: इम्यूनिटी से लेकर गठिया तक, नोनी फ्रूट खाने के 7 फायदे
Noni Fruit: नोनी फ्रूट के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
  • नोनी फ्रूट में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
  • इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है नोनी फ्रूट
  • नोनी फ्रट में एंटी-ओवेसिटी गुण पाए जाते हैं.

Noni Fruit Health Benefits: नोनी एक ऐसा फ्रूट है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. लेकिन इसके पेड़ का हर भाग आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि नोनी दक्षिण पूर्व एशिया से ऑस्ट्रेलिया तक में पाया जाने वाला छोटा-सा सदाबहार पेड़ है. इस पौधे की सबसे खास बात ये है कि यह अक्सर ज्वालामुखी से निकले लावा के प्रवाह के बीच पनपता है. इस पेड़ का हर भाग स्वास्थ्य और औषधीय नजरिये से फायदेमंद है. नोनी के पत्तों का सेवन झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा में ज्यादा किया जाता है. नोनी के पत्तों में फ्लेवोनॉइड, प्रोटीन, सैपोनिन और टैनिन होते हैं. ये विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-डी और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं. इतना ही नहीं इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. फल और पत्तों के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं. नोनी फ्रूट के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको नोनी फ्रूट खाने के फायदों के बारे में बताते हैं

 . 

नोनी फ्रूट खाने के फायदेः (Noni Fruit Khane Ke Fayde)

1. वजन घटानेः

नोनी फ्रट में एंटी-ओवेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो मोटापे की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप रेगुलर नोनी के फ्रूट या जूस का सेवन करते हैं तो आप आसानी से वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

2.  गठियाः

गठिया की समस्या से परेशान हैं तो नोनी फ्रूट का सेवन करें. आपको बता दें कि नोनी की पत्तियों को गठिया में काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी पत्तियों में एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं. जो गठिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं.

tsfutor8

गठिया की समस्या से परेशान हैं तो नोनी फ्रूट का सेवन करें. Photo Credit: iStock

3. पाचनः

जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या है उन्हें नोनी फ्रूट का सेवन करना चाहिए. इसमें फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं. नोनी फ्रूट का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है. 

4. डायबिटीजः

नोनी फ्रूट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रण करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

Aspidosperma Q ऑक्सीजन लेवल बढ़ाती है? Doctor से जानें

5. इम्यूनिटीः

नोनी फ्रूट में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. असल में मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरस और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है.

6. मस्तिष्कः

नोनी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एंफ्लेमेटरी जैसे कई औषधीय गुण होते हैं. इसके सेवन से मस्तिष्क को स्वस्थ रखा जा सकता है. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले गुण तनाव को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं.

7. इंफेक्शनः

नोनी फ्रूट के सेवन से इंफेक्शन की समस्या से बचा जा सकता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noni Fruit Benefits, Noni Fruit Health Benefits Hindi, Noni Fruit For Health, Noni Fruit For Immunity, Noni Fruit For Summer, Noni Fruit For Weight Loss, Noni Fruit Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com