विज्ञापन
This Article is From May 13, 2022

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर मिनटों में होगा कंट्रोल, बस डाइट में शामिल करें ये सब्जियां

Vegetables For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आजकल की एक आम समस्या बन गई है. दुनिया भर में हाई बीपी तेजी से पैर पसार रहा है. हाई बीपी को खान पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है.

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर मिनटों में होगा कंट्रोल, बस डाइट में शामिल करें ये सब्जियां
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को खान पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है.
  • हाइपरटेंशन आजकल की एक आम समस्या बन गई है.
  • हाई बीपी हार्ट फेलियर, स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है.
  • गाजर हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.

Vegetables For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आजकल की एक आम समस्या बन गई है. दुनिया भर में हाई बीपी तेजी से पैर पसार रहा है. दरअसल, जब हार्ट को बल्ड पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है या धमनियां संकुचित हो जाती है तो यह स्थिति हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की होती है. हाई बीपी हार्ट फेलियर, स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है. हाई ब्लड प्रेशर को खान पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपको सबसे पहले ये जानकारी रखना बहुत जरूरी है कि कौन सी चीजें आपके लिए हानिकारक हैं और कौन सी फायदेमंद. असल में सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन, किन सब्जियों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर में करना लाभदायक है ये यहां जानें...

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये सब्जिया-

1. अजवाइन-

अजवाइन में विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर अधिक होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. हाई बीपी में आप आजवाइन का पानी पी सकते हैं. 

qjlrm26g

हाई बीपी में आप आजवाइन का पानी पी सकते हैं. Photo Credit: iStock

2. पालक-

पालक को आप अपनी डाइट में सब्जी, जूस और सूप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. पालक में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. 

3. टमाटर-

टमाटर को हर घर में लगभग हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर को सब्जी, सलाद और जूस के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. 

4. गाजर-

गाजर को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. गाजर में अन्य कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. 

तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

लेखक के बारे में
img
Aradhana Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Blood Pressure, High Blood Pressure And Diet, High Blood Pressure Best Diet, Blood Pressure, Blood Pressure Control, Blood Pressure Chart, High Blood Pressure Causes, Blood Pressure Prevention Diet, Vegetables For Blood Pressure, High BP Control, High BP Diet, High BP Foods, High Bp Home Remedies, High BP Risk, HIgh BP Treatment, High BP Control With Vegetables
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com