विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2016

फ़िल्म 'घायल' का तीसरा भाग बनाएंगे सनी देओल

फ़िल्म 'घायल' का तीसरा भाग बनाएंगे सनी देओल
सनी देओल
मुंबई: फ़िल्म 'घायल' के सीक्वल 'घायल वन्स अगेन' के लिए दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से सनी देओल काफ़ी खुश हैं और अब इसका तीसरा भाग बनाना चाहते हैं।

दरअरसल फ़िल्म 'घायल वन्स अगेन' को उम्मीद से ज़्यादा सराहना मिली और दर्शकों का प्यार भी खूब मिला। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी किया। साथ ही पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई फ़िल्म 'फितूर' और 'सनम रे' की वजह से मल्टीप्लेक्स में कम स्क्रीन्स रह गई थीं और ऐसे में लग रहा था कि 'घायल वन्स अगेन' पर बुरा असर पड़ेगा। मगर बताया जा रहा है कि कई जगह मल्टीप्लेक्स सनी देओल की इस एक्शन फ़िल्म के शोज़ बढ़ा जा रहे हैं क्योंकि जनता का रुझान इस फ़िल्म की तरफ अब भी यानी दूसरे सप्ताह में भी बना हुआ है।

ऐसे में सनी देओल के हौसले बुलंद हैं और इसका तीसरा भाग बनाने का मन बना चुके हैं। 1990 में फ़िल्म 'घायल' आई थी। वह फ़िल्म बहुत ही बड़ी हिट हुई थी। उसके 26 साल सीक्वल 'घायल वन्स अगेन' आई मगर तीसरा भाग आने में इतनी देर नहीं होगी।

सनी ने कहा है कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत खुश हैं, क्योंकि दर्शकों ने सीक्वल को भी पसंद किया है। पिछली फ़िल्म कई कारणों से बहुत लेट हो गई मगर इस बार इतनी देर नहीं होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghayal 3, घायल वन्स अगेन, घायल 3, सनी देओल, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com