विज्ञापन

Damini Movie: हीरोइन ने ठुकराया शादी का प्रपोजल तो डायरेक्टर ने फिल्म से निकाला, जब दूसरी एक्ट्रेसेस ने दुत्कारा तो नाक रगड़कर बुलाया वापस

Damini Movie: हीरोइन ने ठुकराया शादी का प्रपोजल, डायरेक्टर ने फिल्म से किया बाहर, बाकी हीरोइनों का काम करने से इनकार तो नाक रगड़ के वापस बुलाया.

Damini Movie: हीरोइन ने ठुकराया शादी का प्रपोजल तो डायरेक्टर ने फिल्म से निकाला, जब दूसरी एक्ट्रेसेस ने दुत्कारा तो नाक रगड़कर बुलाया वापस
Damini Movie: 30 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म से जुड़ी चौंकाने वाली कहानी
नई दिल्ली:

Damini Movie: 30 अप्रैल 1993 को एक फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म में सनी देओल, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी और मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में थे. फिल्म का निर्देशन घायल जैसी फिल्म देने वाले राजकुमार संतोषी ने किया. ये सुपरहिट फिल्म आज भी महिलाओं की बहादुरी और न्याय की लड़ाई का प्रतीक मानी जाती है. इस फिल्म का नाम है दामिनी. जो 33 साल पहले रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी. लेकिन फिल्म निर्माण के दौरान एक ऐसा ड्रामा हुआ, जो फिल्म की कहानी से भी ज्यादा दिलचस्प और विवादास्पद था.'

यह भी पढ़ें: 90 के दशक का वो खूंखार विलेन, जो एक ही शो में बना भगवान राम, श्रीकृष्ण और टीपू सुल्तान 

मीनाक्षी शेषाद्री के साथ क्या हुआ था

मीनाक्षी शेषाद्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने के महज तीन दिन बाद उन्हें डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बाहर कर दिया. कारण था, उन्होंने संतोषी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. मीनाक्षी ने बताया, 'संतोषी जी ने कोलकाता में मुझसे शादी का प्रस्ताव रखा. मैंने मना कर दिया. इसके बाद उन्होंने मुझे फिल्म से निकालने का फैसला कर लिया.' शुरूआती शूटिंग के बाद संतोषी ने नई हीरोइन की तलाश शुरू कर दी. उन्होंने कई प्रमुख अभिनेत्रियों, माधुरी दीक्षित समेत अन्य कलाकारों से संपर्क किया. लेकिन हर एक ने प्रस्ताव ठुकरा दिया. उनका कहना था कि मीनाक्षी को बीच में बदलना नैतिक रूप से गलत है.

Latest and Breaking News on NDTV

आखिरी फिल्म में कैसे हुई वापसी

मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात नहीं थी. मैं इसके खिलाफ खड़ी हुई.' प्रोड्यूसर्स गिल्ड के समर्थन और दबाव के बाद संतोषी को मजबूरन मीनाक्षी को वापस बुलाना पड़ा. फिल्म पूरी हुई और दामिनी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. मीनाक्षी की 'दामिनी' किरदार में जोरदार परफॉर्मेंस को आज भी सराहा जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दामिनी बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

33 साल पहले 30 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की फिल्म दामिनी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. मात्र 2 करोड़ 50 लाख रुपये के बजट में बनी इस सामाजिक ड्रामा ने दुनियाभर में 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में नेट कलेक्शन 6.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 11.75 करोड़ तक पहुंचा. फिल्म ने 340 प्रतिशत का शानदार मुनाफा कमाया और ‘हिट' का दर्जा हासिल किया. मीनाक्षी शेषाद्री की दमदार अदाकारी, सनी देओल का 'तारीख पे तारीख' डायलॉग और ऋषि कपूर-अमरीश पुरी के जबरदस्त सपोर्ट ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com