विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2015

रिव्यू : मनोरंजक फ़िल्म है 'डॉली की डोली'

फिल्म का पोस्टर

मुंबई:

फिल्मी फ्राइडे को रिलीज हुई सोनम कपूर की 'डॉली की डोली' जिसे डायरेक्ट किया है, निर्देशन में पहली बार कदम रख रहे अभिषेक डोगरा ने। मुख्य किरदारों में हैं, सोनम कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनोज जोशी, अर्चना पूरन सिंह और ब्रिजेंद्र काले।

फिल्म के प्रोमो से ही साफ़ था कि फ़िल्म में सोनम कपूर एक 'लुटेरी दुल्हन' बनी हैं। फ़िल्म में सोनम एक के बाद एक इसलिए शादी करती हैं ताकि वह अपने दूल्हों और उनकी संपत्ति को लूट सकें और लगातार सुर्खियों में बने रहने के बाद वह 'लुटेरी दुल्हन' के नाम से मशहूर हो जाती है। डॉली की डोली 1 घंटा 40 मिनट की फ़िल्म है, जिसके निर्माता हैं, अरबाज़ ख़ान और मलाइका अरोड़ा ख़ान। ये फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।

फिल्म का स्क्रिप्ट और डायलॉग अच्छा है पर कभी-कभी कमज़ोर इसलिए भी लगती है, क्योंकि कहानी एक लाइन की है। लुटेरी दुल्हन अंत तक दूल्हों को लूटेगी ये तो दर्शक जानते ही हैं, बस शादी के तरीके देखने लायक होते हैं।

फिल्म का संगीत मुझे कमज़ोर लगा पर सोनम का अभिनय काबिल-ए तारीफ़ है और ऊर्जा से भरा है। वहीं राजकुमार राव और वरुण शर्मा का अभिनय भी दमदार है। फ़िल्म आखिर में थोड़ी लंबी या फिर कहें खिंची हुई लगने लगती है। अंत तक आते-आते फ़िल्म के स्क्रीन प्ले में मुझे गड़बड़ियां दिखीं, पर ये तय है कि 'डॉली की डोली' आपका मनोरंजन करेगी। मेरी ओर से फ़िल्म को 3 स्टार्स।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डॉली की डोली, सोनम कपूर, फिल्म समीक्षा, Dolly Ki Doli, Sonam Kapoor, Film Review, Rajkumar Rao, राजकुमार राव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com