- रणवीर सिंह के साथ फिल्म बनाना चाहती थीं डायरेक्टर नित्या मेहरा
- कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करने से बच रहे रणवीर सिंह!
- क्या दीपिका पादुकोण की वजह से रणवीर सिंह ने ठुकराई फिल्म?
नई दिल्ली:
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के बीच कैट फाइट आम बात है. अक्सर एक्ट्रेसेस एक दूसरे से बात करने या फिर नजरें मिलाने से बचती हैं. देख कर भी अनदेखा करना इन्हें बखूबी आता है. नाराजगी की वजह या तो फिल्म से जुड़ी हो सकती हैं या फिर इनकी पर्सनल लाइफ से. बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' दीपिका पादुकोण और 'चिकनी चमेली' कैटरीना कैफ के बीच लंबे वक्त से कोल्ड वॉर चल रहा है. कथित तौर पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड रह चुकीं दीपिका और कैटरीना एक-दूसरे से दूर रहना ही पसंद करती हैं. रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कथित तौर पर दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं. शायद यही वजह है कि रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका की पसंद को ध्यान में रखते हुए कैटरीना कैफ के साथ फिल्म करने के लिए मना कर दिया है! 
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में फिल्म 'बार बार देखो' की डायरेक्टर नित्या मेहरा ने रणवीर सिंह को कैटरीना कैफ के अपोजिट फिल्म ऑफर की. लेकिन रणवीर ने यह फिल्म ठुकरा दी है. अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि, रणवीर ने डायरेक्टर के साथ मीटिंग भी की. लेकिन साफतौर पर फिल्म के लिए मना कर दिया.
कहा तो यह भी जा रहा है कि रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ के बीच कोई परेशानी नहीं है. दोनों के रिश्ते अच्छे हैं. बावजूद इसके लगता है रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को अपसेट नहीं करना चाहते होंगे! तभी उन्होंने फिल्म से किनारा करने में ही भलाई समझी.
बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिलहाल संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावति' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बाद रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गुली ब्वॉय' की शूटिंग शुरू करेंगे.
वहीं, बी-टाउन की 'बार्बी डॉल' कैटरीना कैफ फिलहाल रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'जग्गा जासूस' का प्रमोशन कर रही हैं. कथित तौर पर हुए ब्रेकअप के बाद रणबीर-कैटरीना इस फिल्म में रोमांस करते दिखाई देंगे. इसके बाद कैटरीना सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranveer Singh, Katrina Kaif, Nitya Mehra, Deepika Padukone, Ranbir Kapoor, Ranveer Singh Katrina Kaif, Ranveer Singh Rejects Katrina Kaif, Padmavati, Thugs Of Hindostan, Tiger Zinda Hai