प्रियंका चोपड़ा ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बनाया राष्ट्रगान का वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बनाया राष्ट्रगान का वीडियो

वीडियो से ली गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश झा

मुंबई:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रगान का एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में प्रियंका सहित ढेरों महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फ़िल्म 'जय गंगाजल' में महिला पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वह भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और भ्रष्ट सिस्टम से लड़ाई लड़ती नज़र आएंगी। इस फ़िल्म को प्रमोट करने के उद्देश्य से ये वीडियो ख़ास तौर पर बनाया गया है।

महाराष्ट्र में सिनेमाघरों में फ़िल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाता है और सभी दर्शक इस समय खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान करते हैं। अलग-अलग सिनेमा घरों में राष्ट्रगान एक ही होता है, मगर इसके वीडियो बदले हुए होते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो आया है जो सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा। ज़ाहिर है कि इससे फ़िल्म 'जय गंगाजल' का प्रचार भी होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com