विज्ञापन

हीरो के पीछे नाचते कट गई जवानी, एक बैकग्राउंड डांसर की दर्द भरी कहानी

शारीरिक स्थिति ऐसी हो गई कि वह बैशाखी के सहारे से चलती हैं. ये विडंबना ही है कि जिसने जीवन भर डांस किया वो जिंदगी के आखिरी पड़ाव में अपाहिज हो गईं.

हीरो के पीछे नाचते कट गई जवानी, एक बैकग्राउंड डांसर की दर्द भरी कहानी
60 साल पहले इस डांसर की हर अदा पर फिदा थे लोग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कुछ कहानियां ऐसी हैं, जिन्हें जान आंखों से आंसू झलक जाना लाजमी हैं. ये कहानियां किसी के दिल को भी भावनाओं से भर सकती हैं. आज हम ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे हैं. ये कहानी है बॉलीवुड की एक शानदार डांसर की. जिसने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपने डांस और एक्टिंग से दर्शकों को दिल जीत लिया. लेकिन जिंदगी के आखिरी समय में वह अकेली पड़ गईं और फिर वृद्धाश्रम में जाकर रखना पड़ा. शारीरिक स्थिति ऐसी हो गई कि वह बैशाखी के सहारे से चलती हैं. ये विडंबना ही है कि जिसने जीवन भर डांस किया वो जिंदगी के आखिरी पड़ाव में अपाहिज हो गईं.

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे 1960 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस और डांसर रानी की. रानी 1960 के दशक से लेकर 1980 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रहीं. वह एक बेहतरीन डांसर थी. फिल्मों में वह अक्सर डांसर के तौर पर या साइड एक्ट्रेस की तरह नजर आईं. फूल और पत्थर (1966), जानवर (1965), और दिल दिया दर्द लिया (1966) वो फिल्में हैं, जिन्होंने उन्हें पहचान दिलाई.  

आखिरी समय में हुईं बेसहारा

1960 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने एक शो में रानी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए. तबस्सुम  ने कहा कि रानी ने उन्हें एक बार बताया था कि वह ढलती उम्र के साथ शारीरिक कमजोरी का सामना कर रही हैं. उनके पैरों में दर्द रहता है. एक दिन अचानक उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके पैर सुन्न पड़ गए और वह चल नहीं पा रही थीं. इसके बाद वह खुद से खड़ी होकर नहीं हो सकीं. वह छड़ी से सहारे से चलती. एक दिन जब वह बस पकड़ने जा रही थीं जो उनकी छड़ी लड़खड़ा गईं और वह गिर गईं, इसके बाद वह अपाहिज हो गईं और अब वॉकर की मदद से चलती हैं.

उन्होंने बताया कि रानी जो कभी फिल्मों में डांस कर अच्छे खासे रुपए कमाती थीं और अपने परिवार का पेट पालती थी, उसने अपने लिए उसने रुपए बचा कर नहीं रखें. इसका सिला ये मिला कि ढलती उम्र में वह अकेली रह गई और अब एक ओल्डएज होम में रहती है. मुंबई के बांद्रा इलाके के मीरा रोड में वह कायनात वृद्धाश्रम में रहती हैं. तबस्सुम ने भावुक होते हुए कहा कि कितनी अजीब बात है जिसने जीवन भर डांस किया और लोगों की तारीफें पाईं, आज वह चल-फिर तक नहीं पाती. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com