विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2015

'बाजीराव मस्तानी' में एकसाथ थिरकेंगी प्रियंका-दीपिका


मुंबई : संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण एक साथ थिरकेंगी। आजकल ये दोनों अभिनेत्रियां इसी डांस के रिहर्सल में व्यस्त हैं।

ये दूसरी बार है जब भंसाली की फ़िल्म में एकसाथ दो अभिनेत्रियों को दर्शक डांस करते देखेंगे। इससे पहले भंसाली की फ़िल्म 'देवदास' में दर्शकों ने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को एक साथ थिरकते देखा था। इस फ़िल्म का डोला रे डोला गाना और माधुरी-ऐश्वर्या का डांस लोग आजतक नहीं भूल पाए हैं।


फ़िल्म में दोनों एकसाथ डांस कर रही हैं इसकी जानकारी प्रियंका ने ख़ुद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर दी। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह बाजीराव के किरदार में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में नज़र आएंगी।

प्रियंका इस फ़िल्म में मराठी अवतार में हैं और फ़िल्म में वो नवारी साड़ी और नथ पहने नज़र आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण फ़िल्म में तलवार बाज़ी करती दिखेंगी। ये फ़िल्म काफ़ी दिनों से खूब चर्चा बटोर रही है। इसी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर घायल हुए थे और सर्जरी करवानी पड़ी थी। बाजीराव मस्तानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संजय लीला भंसाली, बाजीराव मस्तानी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, Priyanka Chopra, Deepika Padukone, Bajirao Mastani