विज्ञापन

Priyanka Chopra VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने सिर पर पल्लू रख गोल्डन टेंपल में धोए बर्तन, सादगी ने जीता फैंस का दिल, बोले- असली देसी गर्ल

Priyanka Chopra Dish Washing Video: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत दौरे पर हैं और उनका अमृतसर दौरा खास चर्चा में आ गया है. हाल ही में वह स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने न सिर्फ मत्था टेका बल्कि सेवा में भी हिस्सा लिया.

Priyanka Chopra VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने सिर पर पल्लू रख गोल्डन टेंपल में धोए बर्तन, सादगी ने जीता फैंस का दिल, बोले- असली देसी गर्ल
Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल

Priyanka Chopra Dish Washing Video: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत दौरे पर हैं और उनका अमृतसर दौरा खास चर्चा में आ गया है. हाल ही में वह स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने न सिर्फ मत्था टेका बल्कि सेवा में भी हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका मंदिर परिसर में बर्तन धोती नजर आ रही हैं. सिर पर दुपट्टा ओढ़े और साधारण गुलाबी सूट में उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनकी यह पहल सिख परंपरा की सेवा भावना को दर्शाती है.

सेवा में दिखी सादगी, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आम श्रद्धालुओं की तरह सेवा करती नजर आती हैं. सिख धर्म में सेवा का विशेष महत्व है, जहां हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के योगदान देता है. प्रियंका का यह रूप उनके फैंस के लिए काफी प्रेरणादायक बन गया है. खास बात यह है कि यह दौरा महावीर जयंती के दिन हुआ, जिससे इसकी धार्मिक अहमियत और भी बढ़ गई.

‘वाराणसी' फिल्म से जुड़ रहा कनेक्शन

प्रियंका के इस दौरे को उनकी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी' से जोड़कर देखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली कर रहे हैं और इसमें महेश बाबू व पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. प्रियंका इस फिल्म में मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी. लंबे समय बाद वह भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है.

दमदार टीजर और रिलीज डेट

फिल्म ‘वाराणसी' का टीज़र भी चर्चा में है, जिसकी शुरुआत प्राचीन शहर वाराणसी के शानदार एरियल शॉट से होती है. इसके बाद कहानी एक बड़े स्तर की आपदा की ओर बढ़ती दिखती है, जिसमें ‘सांभवी' नाम का एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता नजर आता है. टीज़र के अंत में महेश बाबू का दमदार लुक दिखाया गया है, जहां वह बैल पर सवार और हाथ में त्रिशूल लिए नजर आते हैं. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: सारा अली खान ने स्कूल के लिए किराए पर दिया लग्जरी बंगला, 5 साल के लिए करोड़ों की डील, हर महीने मिलेंगे इतने
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra News, Priyanka Chopra Latest, Priyanka Chopra Video, Priyanka Chopra Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com