नहीं मिली 'जय हो' गाने की फीस : एनडीटीवी से सुखविंदर सिंह

मुम्बई:

2008 ऑस्कर में 'जय हो' की धूम मचाने वाली आवाज को 'जय हो' गाने की फीस अब तक नहीं मिली है। 'जय हो' गाने वाले मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने एनडीटीवी से हुई खास बातचीत में यह आरोप लगाया है।

मुंबई की झुग्गियों की पृष्ठभूमि पर बनी 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ऑस्कर पुरस्कारों में छा गई थी। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म और निर्देशक समेत कुल 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले, जिनमें से एक 'जय हो' को सर्वश्रेष्ठ गीत का अवॉर्ड मिला था। एआर रहमान के इस बेहद लोकप्रिय गाने को लिखा था मशहूर लेखक गुलज़ार ने और गायक सुखविंदर सिंह ने गाया था। एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में सुखविंदर ने हमें चंद चकित करने वाली बातें बताईं।

सुखविंदर ने बताया कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को रिलीज हुए करीब 6 साल से ज़्यादा हो चुके हैं पर उन्हें आज भी अपने अवॉर्ड और पैसे का इंतजार है। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई गायकों के साथ संगीत क्षेत्र में नाइंसाफी होती है।

सुखविंदर का आरोप है कि बॉलीवुड गायकों को उनकी फीस आसानी से नहीं देता है। संगीतकारों को बार-बार गायक अपनी फीस की याद दिलाते हैं और बड़ी ही मुश्किल से उन्हें उनका मेहनताना मिलता है।

स्लमडॉग मिलियनेयर, सुखविंदर सिंह, जय हो, जय हो गाने की फीस, Sukhwinder Singh, Jai ho, Slumdog Millionaire

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com