विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

बॉक्सऑफिस पर 'मुबारकां' का धमाकेदार कलेक्शन, जानें 3 दिनों की कमाई

शुक्रवार के मुकाबले रविवार को फिल्म 'मुबारकां' के कलेक्शन में 100.97 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है.

बॉक्सऑफिस पर 'मुबारकां' का धमाकेदार कलेक्शन, जानें 3 दिनों की कमाई
  • 3 दिनों में 'मुबारकां' ने कमाए 22.91 करोड़
  • रविवार को फिल्म के खाते में आए 10.37 करोड़
  • असल जिंदगी के अनुभव का कोई शॉर्टकट नहीं : अनीस बज्मी
नई दिल्ली: 28 अप्रैल को रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'मुबारकां' बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने 22.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शुक्रवार के मुकाबले रविवार के कलेक्शन में 100.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. फिल्म ने पहले दिन 5.16 करोड़ कमाए थे, जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 10.37 करोड़ रुपये रहा है. बता दें, 'मुबारकां' फिल्म में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी प्रमुख किरदारों में हैं.
फिल्म 'मुबारकां' एक अच्छी कॉमेडी फिल्म साबित हुई है. अपनी फिल्मों में एक साथ कई कलाकारों को लेने वाले लेखक और निर्देशक अनीस बज्मी मानते हैं कि इस तरह की फिल्में लिखने का मुख्य फार्मूला प्रत्येक किरदार को समान महत्व देना है और किसी व्यक्ति को जिंदगी जो सिखाती है, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता. 



सामान्य जीवन से हटकर इस तरह की सदाबहार किरदारों वाली फिल्में बनाने संबंधी सवाल पूछे जाने पर अनीस ने आईएएनएस से कहा, "एक बच्चे के रूप में फिल्म को देखना मेरे लिए हमेशा एक अच्छा अनुभव रहा. आम जीवन से अलग सिनेमा का प्रभाव, बड़े पर्दे पर इस तरह की फिल्म को देखना एक बच्चे के रूप में मुझे आकर्षित करता था. शायद यह मेरी फिल्मों में दिखता है. पागलपन की दुनिया, जो मैं अपनी सभी फिल्मों में रखता हूं." 

ये भी पढ़ें: दूसरे दिन ही ढेर हुई 'इंदु सरकार', उधर 'मुबारकां' की कमाई में जबरदस्त उछाल

उन्होंने कहा, "एक फिल्म निर्देशक के रूप में मैं पागलपन को संभाल सकता हूं, क्योंकि मुझे कुछ कल्पना करने का अनुभव है. मैं मानता हूं कि यह महत्वपूर्ण है.. असल जिंदगी का अनुभव.. ईमानदारी से कहूं तो असल जिंदगी के अनुभव का कोई शॉर्टकट नहीं है." 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on


अपनी फिल्मों में प्रत्येक किरदारों को इस तरह से प्रमुखता देने संबंधी सवाल पर बज्मी ने कहा, "यह लिखने की कला है, जो मैंने लगभग 35 फिल्मों को लिखने के दौरान सीखी है. प्रत्येक किरदार को कहानी के वर्णन में कुछ जोड़ता हुआ होना चाहिए." 

ये भी पढ़ें: 'मुबारकां' में भतीजे अर्जुन कपूर के साथ छा गए चाचा अनिल कपूर

बज्मी ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत दिग्गज राजकपूर के जूनियर सहायक के रूप में की थी इसके अलावा उन्होंने डेविड धवन और राकेश रोशन जैसे फिल्म निर्देशकों के लिए पटकथाएं लिखीं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Mubarakan, Mubarakan Box Office Collection Day 3, Anees Bazmee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com