विज्ञापन

एक लाख रुपये भी नहीं कमा सकी थी ये फिल्म, मेकर्स ने रिलीज कर दी थी अधूरी फिल्म रिलीज, सदमे में थी एक्ट्रेस

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी’ को लेकर भूमि ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म का 35% हिस्सा शूट ही नहीं हुआ था और अधूरी फिल्म ही रिलीज कर दी गई. इस फ्लॉप ने उन्हें इतना तोड़ दिया था.

एक लाख रुपये भी नहीं कमा सकी थी ये फिल्म, मेकर्स ने रिलीज कर दी थी अधूरी फिल्म रिलीज, सदमे में थी एक्ट्रेस
एक लाख रु भी नहीं कमा सकी थी भूमि पेडनेकर की ये फिल्म

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बड़ा खुलासा किया है. स्क्रिप्ट को एन वक्त पर बदल देना. पूरी फिल्म बनने के बाद कुछ मेजर सीन्स काट देना या कहानी में उलटफेर कर देना. ये सब बॉलीवुड में आम बात है. ऐसा करने से फिल्म कभी बेहतर आउटपुट में तब्दील हो जाती है या फिर बुरी तरह डूब जाती है. भूमि पेडनेकर की फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जो इस कदर फ्लॉप हुई कि उसका दर्द वो आजतक भुला नहीं पाई हैं. फिल्म इतनी बुरी तरह पिटी थी कि उसका लाइफटाइम कलेक्शन ही महज 1 लाख रु. है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है द लेडी किलर. जिसके बारे में भूमि पेडनेकर ने खुलकर बात की है.

ये भी पढ़ें: एक लाख रुपये भी नहीं कमा सकी थी ये फिल्म, मेकर्स ने रिलीज कर दी थी अधूरी फिल्म रिलीज, सदमे में थी एक्ट्रेस

अधूरी फिल्म हुई रिलीज

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में भूमि ने साफ कहा कि जो स्क्रिप्ट उन्होंने पढ़ी थी, वो पूरी थी. लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसका बड़ा हिस्सा कभी शूट ही नहीं हुआ. भूमि ने इस बारे में कहा कि करीब 35 प्रतिशत फिल्म उन लोगों ने शूट ही नहीं की. जो रिलीज हुई, वो एक तरह से अधूरी फिल्म थी. उन्होंने बताया कि अचानक एक दिन उन्हें खबर मिली कि फिल्म रिलीज हो रही है. भूमि पेडनेकर के मुताबिक उन्हें नहीं पता कि असल में हुआ क्या था. कहा गया कि बजट बढ़ गया था और शूटिंग लंबी खिंच गई थी. हालांकि भूमि पेडनेकर इसके लिए फिल्म के एक्टर्स को जिम्मेदार नहीं मानती हैं.

मुश्किल था वो दौर

भूमि ने माना कि वो दौर उनके लिए बेहद मुश्किल था. अधूरी सी फिल्म रिलीज होने की बात सुनकर ही वो शॉक में थी. उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था. उन्होंने पहले कभी ऐसा होते नहीं सुना था. उन्होंने आगे बताया कि उस समय उन्हें लगा जैसे सब खत्म हो गया हो. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत टूट गई थी. लगा कि अब इससे कैसे उबरूंगी?' हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला और इसे एक सीख की तरह लिया. भूमि का कहना है कि अगर उस वक्त उन्हें इंडस्ट्री की सिस्टम की बेहतर समझ होती, तो शायद वो हालात को अलग तरह से हैंडल कर पातीं. लेकिन आज वो उस अनुभव को अपनी जर्नी का अहम सबक मानती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhumi Pednekar, The Lady Killer, Film The Lady Killer, Arjun Kapoor, Actress Bhumi Pednekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com