विज्ञापन
This Article is From May 08, 2013

मैं बॉलीवुड का नंबर एक डांसर हूं : धर्मेन्द्र

मैं बॉलीवुड का नंबर एक डांसर हूं : धर्मेन्द्र
धर्मेन्द्र ने संवाददाताओं से कहा, मैं आपको एक बड़ी खबर देना चाहता हूं, जो मैंने बरसों नहीं बताया है। मैं बॉलीवुड का नंबर एक डांसर हूं।
मुंबई: प्रख्यात अभिनेता धर्मेन्द्र ने आज कहा कि वह बॉलीवुड में नंबर एक डांसर हैं। धर्मेन्द्र ने यहां फिल्म ‘यमला पगला दीवाना..2’ का संगीत जारी करने के दौरान संवाददाताओं से कहा, मैं आपको एक बड़ी खबर देना चाहता हूं, जो मैंने बरसों नहीं बताया है। मैं बॉलीवुड का नंबर एक डांसर हूं।

इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, जूही चावला, राकेश रोशन, कुनाल कोहली, रमेश सिप्पी, जेनेलिया और राजकुमार संतोषी जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज मौजूद थे।

इस फिल्म का निर्देशन संगीत सीवान ने किया है। 7 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में तीनों देओल दिखेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
धर्मेन्द्र, यमला पगला दीवाना 2, बॉलीवुड न्यूज, Dharmendra, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com