विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2013

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना की हुई सगाई

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना की हुई सगाई
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना की दिल्ली के व्यवसायी वैभव वोरा से सगाई हो गई। अहाना प्रशिक्षित ओडिशी नृत्यांगना हैं और फैशन डिजाइनिंग में भी उनकी रुचि है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना की शुक्रवार को दिल्ली के एक व्यवसायी वैभव वोरा से सगाई हो गई।
 धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ऐशा देओल पिछले वर्ष जून में व्यवसायी भरत तखानी के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं।

हेमा ने कहा, हम बहुत खुश हैं। वैभव बहुत अच्छा लड़का है। यह हमारे लिए विशेष दिन है। हमारी शुभकामनाएं उन दोनों के साथ हैं। अहाना और वैभव पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे से मिल रहे थे।

जुहू में हेमा के आवास में शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से आयोजित समारोह में अहाना गुलाबी-बैंगनी रंग के भारतीय परिधान में खूबसूरत लग रही थीं। अहाना एक प्रशिक्षित ओडिशी नृत्यांगना हैं। उन्होंने अपनी मां और बहन ऐशा के साथ कई बार मंच पर प्रस्तुति दी है। शास्त्रीय नृत्य के अलावा उनकी फैशन डिजाइनिंग में भी रुचि है।

अहाना के विवाह की तिथि अभी तय नहीं हुई है। हेमा ने कहा, दोनों परिवार बैठकर बात करेंगे और विवाह की ऐसी तारीख तय करेंगे, जो सभी के लिए सुविधाजनक हो।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अहाना, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अहाना की सगाई, हेमा मालिनी की छोटी बेटी, Ahana, Hema Malini, Dharmendra, Hema Malini Younger Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com