विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2017

#HawaHawa: इलियाना डिक्रूज के लिए सड़कों पर नाच रहे अर्जुन कपूर बोले- 'ब्वॉयफ्रेंड बना ले'

पाकिस्तानी पॉप गायक हसन जहांगीर के गाने 'हवा हवा' को अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारकां' में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन नए अंदाज के साथ.

#HawaHawa: इलियाना डिक्रूज के लिए सड़कों पर नाच रहे अर्जुन कपूर बोले- 'ब्वॉयफ्रेंड बना ले'
फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
  • 'मुबारकां' का गाना 'हवा हवा' रिलीज, अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर किया जारी
  • 'हवा हवा' गाने में इलियाना डिक्रूज के लिए सड़कों पर नाच रहे अर्जुन कपूर
  • मीका सिंह और प्रकृति काकर ने दी आवाज, कुमार ने लिखी लिरिक्स
नई दिल्ली: अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'मुबारकां' का दूसरा गाना 'हवा हवा' रिलीज हो गया है. अर्जुन ने खुद इसे ट्विटर पर जारी किया है. गाने में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को अलग-अलग तरीकों से पटाते दिख रहे हैं, लेकिन इलियाना गाने में जमकर नखरे दिखा रही हैं. गाने में सड़कों पर नाच रहे अर्जुन चिल्ला चिल्ला कर इलियाना से कह रहे हैं कि 'ब्वॉयफ्रेंड बना ले', इसपर इलियाना कहती हैं, 'किसी और को पटा ले..'. बता दें, पाकिस्तानी पॉप गायक हसन जहांगीर के गाने 'हवा हवा' को अनीस बज्मी ने अपनी फिल्म 'मुबारकां' में इस्तेमाल किया है, लेकिन नए अंदाज में. टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को मीका सिंह और प्रकृति काकर ने गाया है, लिरिक्स कुमार की हैं.
 
arjun kapoorहवा हवा.. गाने के एक सीन में अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज.

निर्देशक अनीस बज्‍मी ने बताया, "यह एक शरारती, ग्रूवी गाना है जिसे भव्य, रंगीन सेट-अप पर फिल्माया गया है." अनीस के मुताबिक, उन्होंने मूल रूप से चंडीगढ़ की सड़कों पर इसे फिल्माने की योजना बनाई थी, लेकिन 200 से अधिक लोगों के साथ इसे एक बड़े डांस सेटअप में करना मुश्किल था. उन्होंने कहा, "इसका मतलब होगा कि सड़कों पर यातायात को अवरुद्ध करना. ऐसा न हो, इसलिए हमने फिल्मसिटी स्टूडियो में में एक सेट बना दिया था."

देखें, गाने का वीडियो...


फिल्म में अर्जुन कपूर को दोहरी भूमिका (करण और चरण) में नजर आएंगे, जिसमें से एक पगड़ी के साथ होगा और अन्य पगड़ी के बिना होगा. इलियाना डिक्रूज के अलावा अथिया शेट्टी और अनिल कपूर फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगे. असल जिंदगी में चाचा-भतीजे अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की यह जोड़ी पहली बार स्‍क्रीन पर साथ नजर आने वाली है. कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mubarakan, Hawa Hawa, Arjun Kapoor, Ileana D' Cruz, Hawa Hawa Song, Anil Kapoor, Mubarakan Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com