विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2016

फिल्म 'गोलमाल' के 10 साल पूरे हुए, अगले साल दीवाली पर आएगी 'गोलमाल-4'

फिल्म 'गोलमाल' के 10 साल पूरे हुए, अगले साल दीवाली पर आएगी 'गोलमाल-4'
  • फिल्म गोलमाल के दस साल पूरे होने पर की गई घोषणा
  • रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल के पिछले तीनों संस्करण रहे सुपर हिट
  • फिर अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर दिखेंगे अहम भूमिकाओं में
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: आज 14 जुलाई है और आज से ठीक 10 साल पहले यानी 14 जुलाई 2006 को निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' रिलीज़ हुई थी। तीन 'गोलमाल' बन चुकी हैं और चौथी 'गोलमाल', यानी 'गोलमाल-4' की घोषणा 10 साल पूरे होने के दिन की गई। 'गोलमाल-4' की रिलीज़ डेट की घोषणा भी कर दी गई। यह 2017 की दीवाली पर आएगी।

आपको बता दें कि फिल्म 'गोलमाल' के चौथे संस्करण की बातें और तैयारी काफी समय से चल रही थी मगर इसकी घोषणा के लिए सही समय का इंतज़ार किया जा रहा था। अब जब पहली 'गोलमाल' को 10 साल पूरे हुए तब 'गोलमाल-4' की आधिकारिक घोषणा की गई है।

फिल्म ने रोहित शेट्टी को दिलाई पहचान
दस साल पहले फिल्म 'गोलमाल' रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म से बतौर निर्देशक रोहित शेट्टी को पहचान मिली थी। यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट हुई थी। इसके बाद 2008 में 'गोलमाल-2' आई 'गोलमाल रिटर्न्स' के नाम से और यह फिल्म भी बड़ी हिट हुई। वर्ष 2005 में 'गोलमाल-3' आई और यह भी बड़ी हिट हुई। अब चौथी गोलमाल की तैयारी है जो अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज़ होगी।

रोहित शेट्टी निर्देशित तीनों गोलमाल में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर अहम भूमिकाएं निभाते आए हैं। इक्के दुक्के बदले हुए चेहरों के साथ चौथी गोलमाल में भी यही कलाकार हंसाते नज़र आएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फिल्म गोलमाल, गोलमाल-4, बॉलीवुड, वर्ष 2017 में रिलीज, घोषणा, गोलमाल के दस साल पूरे, निर्देशक रोहित शेट्टी, Film Golmaal, Golmaal-4, Bollywood, Release In 2017, 10 Years Completed, Rohit Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com