सलमान खान (फाइल फोटो)
मुंबई:
वैसे तो सलमान ख़ान एक ऐसे सुपर स्टार हैं जिनकी बॉक्स ऑफ़िस पर तूती बोलती है, मगर ईद का त्योहार उनके लिए कुछ ज़्यादा ही लकी साबित होता है... ईद के त्योहार पर जब जब सलमान की फ़िल्में रिलीज़ होती हैं दर्शक उसे ईदी समझकर सर आंखों पर बिठाते हैं... आईये देखते हैं ईद के त्योहार को क्यों लकी माना जाता है सलमान के लिए...
इस ईद पर भी सलमान ख़ान ने दावत दी है। इस बार वो हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सरहदों के आरपार एक छोटी सी बच्ची को उसके घर पहुंचाने जा रहे हैं। अपनी इस कोशिश के लिए भाईजान को अपने फैंस से बड़ी ईदी मिलने की उम्मीद है।
हर ईद पर एक फिल्म का तोहफ़ा देने का चस्का सलमान को 2009 के बाद लगा जब उनकी फिल्म वांटेड साल की मोस्ट वांटेड फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने दुनिया भर में 120 करोड़ की कमाई की। फिल्मकारों की समझ में भी ये बात आ गई कि ईद पर हिंदी सिनेमा की भी ईद मन सकती है।
फ़िल्मों के जानकार मयंक शेखर का मानना है कि "वानटेड की सफ़लता के बाद लोगों को लगा कि त्योहार के मौक़े पर अगर ऐसी फ़िल्में रिलीज़ की जाएं जो छोटे शहरों के सभी दर्शकों को सिनेमा हॉल की तरफ़ खींच लाएं तो फ़ार्मूला कामयाब है। भले ही बड़े शहर के सभी दर्शक ना आएं। और वैसे भी सलमान मसालों से भरी फ़िल्में करते हैं।"
2010 में वांटेड के तेवर में कुछ अलग अंदाज़ घोलकर सलमान दबंब बन गए। एक बार फिर उनकी फिल्म की ईद मन गई। पहले ही दिन फिल्म ने साढ़े चौदह करोड़ की कमाई कर डाली। पहले हफ़्ते में 81 करोड़ की कमाई और साल भर में देश भर से 139 करोड़ निकाल लिए।
सलमान ख़ान कहते हैं कि "मेरी दबंग या बॉडीगार्ड जैसि फ़िल्में मसालों से भरी होती हैं और वह दर्शकों का मनोरंजन करती हैं।"
साल 2011 की ईद ने बॉडीगार्ड को देखा। सलमान खान की इस फिल्म ने फिर रिकॉर्ड बना डाला। पहले दिन 21.6 करोड़ का कलेक्शन किया और पहले हफ़्ते में 114 करोड़ का। देश भर से क़रीब 142 करोड़ रुपये बॉडीगार्ड ने भी जुटा लिए।
2012 की ईद पर सलमान ख़ान नार्वे में दिखे- भारतीय जासूस के तौर पर- और मिले पाकिस्तानी जासूस कैटरीना कैफ़ से। जज़्बे, जुनून और मोहब्बत की ये कहानी फिर लोगों को पसंद आई 'एक था टाइगर' ने पहले दिन 32.93 करोड़ कमाए और 100 करोड़ तक सबसे तेज़ी से पहुंचने वाली फिल्म हो गई। पहले हफ़्ते की कमाई 137.15 करोड़ हो गई और कुल कमाई 200 करोड़ के आसपास पहुंच गई।
2014 की ईद पर सलमान ख़ान अपनी किक लेकर आए और फिर से दर्शकों से बड़ी ईदी ली। फिल्म ने पहले ही दिन 26.52 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, पहले हफ़्ते में 164 करोड़ का और फिर 232 करोड़ पार कर गई।
इस बार बजरंगी भाईजान आ रहे हैं- हालांकि बाहुबली लगी हुई है और मुक़ाबला कड़ा हो सकता है। फिर भी ये एहसास सबको है कि ईद सलमान को निराश नहीं करेगी।
यही नहीं अगले दो साल की ईद पर भी सलमान तोहफ़े की तैयारी में हैं- 2016 में सुल्तान और 2017 मे दबंग-3 की बारी बताई जा रही है।
हालांकि 2016 में शाहरुख भी ईद पर फैन लेकर आना चाहते हैं।
इसके पहले 2013 में जब सलमान की कोई फिल्म ईद पर नहीं आई तो शाहरुख ने चेन्नई एक्सप्रेस चला ली।
वैसे इसके पहले शाहरुख अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए दिवाली का मौक़ा चुनते रहे हैं।
दरअसल त्योहारों और छुट्टियों का साझा लुत्फ दर्शकों को सिनेमाघर तक ले जाता है और सलमान वो हीरो हैं जो ऐसे मौक़ों के लिए सबसे मुफ़ीद हैं।
मयंक शेखर का मानना है कि "हीरो से ज़्यादा महत्वपूर्ण है त्योहार... 2007 में ईद के मौक़े पर अक्षय कुमार की फ़िल्म भूल भुलैया रिलीज़ हुई थी और वोह फ़िल्म बड़ी हिट हुई थी... 2013 में जब सलमान ईद पर नहीं आए तब शाहरुख़ चेन्नई एक्सप्रेस लेकर आए और वो फ़िल्म भी सुपरहिट हुई, क्योंकि त्योहार के मौसम में एक-एक मल्टिप्लेक्स में सिर्फ़ एक ही बड़े स्टार की फ़िल्म लगती है और 25 से 30 शोज़ होते हैं। ऐसे में दर्शक बनाए जाते हैं सिनेमा घरों के लिये.."
अपनी तरह के ऐक्शन और उछल-कूद से भरी सलमान की फिल्में उनके मुरीदों को वो मज़ा देती हैं कि उनकी भी ईद मन जाती है, सलमान की भी और फिल्म बनाने वालों की भी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सलमान खान, ईद, बजरंगी भाईजान, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, Salman Khan, Eid, Bajrangi Bhaijaan, Box Office Collection