फिल्म का पोस्टर दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जैन्डर केज’’ का लोगो अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।
इस फिल्म में विन डीजल, डॉनी येन, टोनी जा, निना डॉबरेव, रोरी मकेन, रबी रोज और सैम्युएल एल जैक्सन जैसे सितारे भी दीपिका के साथ हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लोगो और वीडियो पोस्ट किया।
‘‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जैन्डर केज’’ 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)