xXx के निर्देशक डी.जे. कारुसो के साथ दीपिका पादुकोण
टोरंटो:
फिल्म 'xXx : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ हॉलीवुड में पदार्पण करने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म निर्देशक डी.जे. कारुसो को पारंपरिक भारतीय पोशाक भेंट की है। डी.जे. कारुसो ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ कढ़ाई वाला नीला कुर्ता और पायजामे की तस्वीर साझा की।
तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, 'दीपिका पादुकोण क्या तोहफा है! मैं आभारी हूं। सेरेना के किरदार को जीवंत बनाने के लिए धन्यवाद। 'xXx' का आखिरी दिन।'
फिल्म में दीपिका सेरेना के किरदार में दिखाई देंगी। डी.जे. कारुसो निर्देशित 'xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' 2002 की फिल्म 'xXx' और 2005 की 'xXx : स्टेट ऑफ द यूनियन' का सीक्वल है। इसमें विन डीजेल, डोनी येन, टोनी जा, और सैमुअल एल. जैक्सन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
दूसरे ट्वीट में कारुसो ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें दीपिका अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर क्लीक करवाती नजर आ रही हैं। तस्वीर के शीर्षक में उन्होंने लिखा, 'दीपिका पादुकोण टोरंटो में प्रशंसकों को अलविदा कह रहीं। उनके दो दिन बाकी।'
फिल्म 20 जनवरी, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

@deepikapadukone Wow what a wrap gift! I am styling. #grateful. Thank u for bringing Serena to life. #xxx #lastday pic.twitter.com/o155UuLH2U
— D.j. Caruso (@Deejaycar) May 20, 2016
फिल्म में दीपिका सेरेना के किरदार में दिखाई देंगी। डी.जे. कारुसो निर्देशित 'xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' 2002 की फिल्म 'xXx' और 2005 की 'xXx : स्टेट ऑफ द यूनियन' का सीक्वल है। इसमें विन डीजेल, डोनी येन, टोनी जा, और सैमुअल एल. जैक्सन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
दूसरे ट्वीट में कारुसो ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें दीपिका अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर क्लीक करवाती नजर आ रही हैं। तस्वीर के शीर्षक में उन्होंने लिखा, 'दीपिका पादुकोण टोरंटो में प्रशंसकों को अलविदा कह रहीं। उनके दो दिन बाकी।'
फिल्म 20 जनवरी, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फिल्म, Xxx : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज, हॉलीवुड, दीपिका पादुकोण, डी.जे. कारुसो, कुर्ता और पायजामा, Deepika Padukone, Indian Wear, XXx, Director, D.j. Caruso, Hollywood