विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2014

बेटे अर्जुन के बारे में बात करते हुए भावुक हुए बोनी कपूर

बेटे अर्जुन के बारे में बात करते हुए भावुक हुए बोनी कपूर
नई दिल्ली:

मुम्बई में अपने बेटे अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए पिता बोनी कपूर भावुक हो गए। बात करते-करते बोनी कपूर की जुबां लड़खड़ाने लगी, आंखें नम होने लगीं और आवाज से ऐसा महसूस होने लगा कि अब वह रो पड़ेंगे। तभी उनके बगल में खड़ी सोनाक्षी ने उनकी पीठ को सहलाया और बोनी कपूर संभले और माइक को आगे बढ़ा दिया।

फिल्म 'तेवर' का एक प्रमोशनल इवेंट था, जहां अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म की पूरी टीम थी। मीडिया ने जैसे ही बोनी कपूर से उनके बेटे अर्जुन कपूर के बारे में पुछा बोनी के कहा, बचपन से वह मेरे साथ सेट पर जाया करता था। आज वह मेरी फ़िल्म का हीरो है। इससे ज़्यादा और क्या चाहिए। मैं बहुत खुश हूं, उसकी मेहनत, उसकी लगन, उसकी ईमानदारी और उसकी सफलता से। एक बाप को अपने बेटे से और क्या चाहिए। मुझे अपने बेटे अर्जुन पर गर्व है। यह कहते-कहते वह इतने भावुक हो गए कि अचानक बोनी कपूर की आवाज़ कांपने लगी। ऐसा लगा जैसे अब वह रो देंगे।

दरअसल, फिल्म 'तेवर' में अर्जुन कपूर हीरो हैं और अर्जुन के पिता बोनी कपूर और चाचा संजय कपूर निर्माता हैं। पिछले काफी समय से एक्टिंग से दूर हो चुके संजय कपूर की भी इस फिल्म से निर्माता बनकर वापसी हो रही है। जाहिर है कि अर्जुन न सिर्फ कामयाबी की बुलंदियों पर चढ़ रहे हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ हैं। ऐसे में पिता का भावुक होना और गर्व महसूस करना लाजिमी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अनन्या पांडे ने किया सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वीडियो कॉपी! वायरल वीडियो देख लोग बोले- सबसे खराब रीक्रिएट...
बेटे अर्जुन के बारे में बात करते हुए भावुक हुए बोनी कपूर
जब अमिताभ बच्चन की वजह हर दिन मुश्किलों को सामना करते थे ऋषि कपूर, बिग बी पर लगाया था ये आरोप
Next Article
जब अमिताभ बच्चन की वजह हर दिन मुश्किलों को सामना करते थे ऋषि कपूर, बिग बी पर लगाया था ये आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com