नई दिल्ली:
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की आज (शनिवार) मुंबई में शादी होने वाली है। इससे पहले शुक्रवार को मुंबई के एक क्लब में मेहंदी सेरेमनी हुई।

इस सेनेमनी बिपाशा के फिल्म उद्योग के दोस्त जैसे शिल्ना शेट्टी कुंद्रा, उनके पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी, रॉकी एस और सोफी चौधरी शामिल हुईं।

गौरतलब है कि 37 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा आज ‘अलोन’ के सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर के साथ वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगी।

अपनी हथेलियों में मेंहदी के साथ बिपाशा बहुत सुंदर दिख रही थीं।

बिपाशा, करण, शिल्पा, बिपाशा की बहन विजयेता और उनकी दोस्त और फिटनेस एक्सपर्ट डिआनी पांडे ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

करण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बिपाशा के लिए लिखा है, 'तुमसे मिलकर मेरे ख्वाब पूरे हुए।'

वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘बिपाशा बसु और करण को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं।’

बता दें, बिपाशा के घर में शुक्रवार को परंपरागत बंगाली रस्मो-रिवाज भी सम्पन्न किए गए।

गौरतलब है कि बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी कर रहे हैं। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी कर चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं