विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2015

15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा फहराएंगे अनिल कपूर

15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया में तिरंगा फहराएंगे अनिल कपूर
अनिल कपूर (फाइल फोटो)
मुंबई: इस साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर अभिनेता अनिल कपूर ऑस्ट्रेलिया में भारत का झंडा फहराएंगे। उस समय अनिल कपूर के साथ विद्या बालन भी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद होंगी।

दरअसल, अगस्त के महीने में अनिल कपूर और विद्या बालन ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबॉर्न में इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबॉर्न में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं और वहीं 15 अगस्त के मौक़े पर अनिल कपूर तिरंगा फहराएंगे।

अनिल कपूर ने इस बारे में कहा कि दुनियां के किसी भी हिस्से में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद गौरव की बात है और ऐसे में जब तिरंगा फहराने का मौक़ा मिल जाए तो महत्त्व और बढ़ जाता है।

इस महोत्सव में अनिल कपूर की फ़िल्म 'मिस्टर इंडिया' और विद्या बालन की फ़िल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का प्रदर्शन होगा। मकहोत्सव के मास्टर स्ट्रोक सेक्शन में ऑस्ट्रेलियाई विभूति पॉल वोक्स की ओर से भारत पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित होगी। साथ ही सत्यजीत रे की फ़िल्म 'चारुलता' और फ़िल्म 'नायक' रिलीज़ की जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
15 अगस्त, ऑस्ट्रेलिया, अनिल कपूर, तिरंगा, August 15, Australia, Anil Kapoor, Flag