विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2015

क्यों है लाल रंग सबसे ज़्यादा पसंद ऐश्वर्या को?

क्यों है लाल रंग सबसे ज़्यादा पसंद ऐश्वर्या को?
ऐश्वर्या राय बच्चन, फिल्म अभिनेत्री
मुंबई:

दुनिया की सबसे खूबसूरत औरतों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन को लाल रंग सबसे अच्छा क्यों लगता है? हमने यह तब जाना जब हम मुंबई में एक ईवेंट लॉन्च के फंक्शन में पहुंचे।

ऐश्वर्या राय बच्चन यहाँ पहुंची थीं एक ब्यूटी प्रोडक्ट को लॉन्च करने, जहाँ उन्होंने ख़ासतौर पर लाल रंग के कॉस्मेटिक्स को लॉन्च किया।   

इस मौके पर ऐश्वर्या ने कहा की उन्हें लाल रंग बहुत पसंद है और सबसे खूबसूरत लगता है क्योंकि इस रंग को देश में त्योहारों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐश्वर्या ने कहा औरतों की सिंदूर का रंग भी लाल होता है, शादी के जोड़े भी अक्सर लाल रंग के ही होते हैं और होली से लेकर दीवाली तक हर त्योहार पर लाल रंग को अहमियत दी जाती है।

दरअसल, ऐश्वर्या यहाँ लाल रंग के अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक लॉन्च करने आयी थीं इसलिए ऐश्वर्या ने लाल रंग के महत्त्व और पसंद के बारे में ढेर सारी बातें की। ऐश्वर्या ने कहा की मैं लाल रंग की लिपस्टिक खूब लगाती हूँ। ये ऐसा रंग है जिसे लगाने के बाद ज़्यादा मेकअप करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती।

साथ ही ऐश्वर्या ने लाल रंग पसंद होने की एक और वजह बताई और कहा की उनके पति अभिषेक अक्सर कहीँ जाने के समय जल्दी चलो या जल्दी तैयार हो जाओ कहते हैं। ऐसे में ये लाल रंग बहुत काम आता है और इसकी वजह से मैं जल्दी तैयार हो जाती हूँ।

ज़ाहिर है, जब बात लाल रंगों और लिपस्टिक की हो रही हो तो ऐश्वर्या ने कपडे भले ही काले पहने हों मगर होंठो पर लाल लिपस्टिक ही लगा रखी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Lipstick, Cosmetics, ऐश्वर्या राय, लिप्सटिक, कॉस्मेटिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com