वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा हैदराबाद मेट्रो
- PM मोदी आज हैदराबाद मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे
- पीएम मोदी दोपहर करीब 2.15 बजे मियापुर स्टेशन पर करेंगे
- हैदराबाद मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा
हैदराबाद:
- हैदराबाद मेट्रो अल्ट्रा मोर्डन कोच से लैस होगा.
- हैदराबाद मेट्रो के 24 स्टेशन वर्ल्ड क्लास और यूजर फ्रेंडली होंगे.
- अमीरपेट इस देश का सबसे बड़ा स्टेशन होगा.
- लोगों के लाइन और समय बचाने के लिए हैदराबाद मेट्रो के हर स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन अपलब्ध होगा.
- हैदराबाद मेट्रो को इको फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया है.
- यह मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के दौरान यह सुबह 5.30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी.
- तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम मेट्रों के लिए फीडर सेवाएं भी शुरू करेगी.
- 30 किलोमीटर लंबी लाइन पर 24 मेट्रो स्टेशन होंगे.
- शुरुआत में सभी ट्रेनों में तीन कोच होंगे.
- यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कोचों की संख्या को बढ़ाकर 6 किया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hyderabad Metro, Narendra Mod