भाषण की शुरुआत करते हुए सुषमा स्वराज ने मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान किया....
संयुक्त राष्ट्र:
- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि गरीबी को दूर करना टिकाऊ विकास का पहला लक्ष्य है. हमारी सभी योजनाएं गरीबों को शक्तिशाली बनाने के लिए हैं.
- मुद्रा योजना के तहत 70 फीसदी से ज्यादा कर्ज महिलाओं को दिया गया है.
- विदेश मंत्री ने अपने भाषण में उज्जवला योजना का जिक्र किया. कहा कि इसके तह गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस का सिलिंडर दिया जा रहा है.
- उन्होंने कहा कि भारत में 30 करोड़ लोगों को मिशन मोड से बैंक से जोड़ने का काम किया गया. जिनके पास पैसा नहीं था उनका जीरो बैलेंस से एकाउंट खोला गया.
- इसके बाद सुषमा पाकिस्तान पर जमकर बरसी. कहा कि पाकिस्तान ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है.
- पाकिस्तान की पहचान दहशतगर्द मुल्क की बनी है.
- उन्होंने कहा कि हमने आईआईटी, आईआईएम बनाए, पाकिस्तान ने आतंकी ठिकाने बनाए. हमने डॉक्टर बनाए, पाकिस्तान ने जेहादी.
- पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि आतंक का पैसा भलाई पर खर्च करो.
- उन्होंने साफ कहा कि संयुक्त राष्ट्र जिस समस्या का समाधान तलाश रहा है उसमें आतंकवाद अहम है. अलग-अलग नजरिये से आतंकवाद को देखना बंद करें.
- हम पूरे विश्व में शांति की कामना करते हैं. भारत जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को लेकर प्रतिबद्ध है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं