मुंबई:
- निफ्टी ने इससे पहले 2 अगस्त को 10,137.85 अंक का स्तर छुआ था.
- सेंसेक्स भी 235 अंक उछलकर 32,500 के स्तर को पार कर गया.
- नोएडा स्थित कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजी की शानदार लिस्टिंग हुई और यह 1766 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 65 फीसदी ऊपर 2915 रुपये पर पहुंच गया.
- बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सभी सूचकांकों में कारोबार हरे निशान पर हो रहे हैं.
- ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और बैंकिंग स्टॉक्स में ज्यादा तेजी देखी गई.
- सेंसेक्स पिछले सात कारोबारी सत्रों में 610.64 अंक की बढ़त ले चुका है.
- कारोबारियों ने बताया कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीद और विदेशी निवेशकों की लिवाली से बाजार की धारणा को बल मिला है.
- एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने तथा पिछले कारोबारी दिवस में वॉल स्ट्रीट के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर बंद होने से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला है.
- शुक्रवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 125.55 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 418.86 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की.
- सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, मुनाफे में रहने वाली प्रमुख कंपनियां रहीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nifty, Sensex