विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

सोने के भाव में और गिरावट, चांदी भी 41,000 रुपये के नीचे पहुंची - 10 खास बातें

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,306 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है.

सोने के भाव में और गिरावट, चांदी भी 41,000 रुपये के नीचे पहुंची - 10 खास बातें
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
  1. चांदी की कीमत 700 रुपये गिरकर 40,500 रुपये प्रति किलो रह गई.
  2. कारोबारियों का कहना है कि बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक पर है, जिसके कारण सोने की कीमतों में दबाव देखा गया.
  3. घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं तथा खुदरा कारोबारियों में मांग घटने से भी यहां धारणा प्रभावित हुई है.
  4. वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,306 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है.
  5. वहीं चांदी 0.35 प्रतिशत टूटकर 17.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.
  6. 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,700 रुपये पर स्थिर है.
  7. दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये गिरकर क्रमश: 30,600 तथा 30,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
  8. हाजिर चांदी के भाव 700 रुपये गिरकर 40,500 प्रति किलो पर आ गई है.
  9. साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 770 रुपये टूटकर 39,790 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.
  10. चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com