चक्रवात 'मैंडूस' आज चेन्नई तट से टकराएगा, तमिनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश के आसार : 10 बातें
Cyclone Mandous Update: देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवात 'मैंडूस' का खतरा मंडरा रहा है. मैंडूस के आज चेन्नई तट से टकराने की संभावना है. इसको लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन घंटों में तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात किया गया है.