विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2018

दिल्ली : बुराड़ी में 11 लाशों के पीछे आखिर क्या है रहस्य, अब तक सामने आई हैं ये 7 बातें

पुलिस ने बताया कि वे सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने घटना में गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया.

दिल्ली : बुराड़ी में 11 लाशों के पीछे आखिर क्या है रहस्य, अब तक सामने आई हैं ये 7 बातें
दिल्ली के बुराड़ी इलाके की घटना है.
नई दिल्ली:
  1. बुजुर्ग महिला का भी कत्ल हुआ है. उनका शव कमरे में उल्टा पड़ा हुआ मिला. ऐसा लग रहा है कि गला घोटकर हत्या हुई है.
  2. घर का मुख्य दरवाज खुला था और बाकी दरवाजे भी खुले मिले. लेकिन घर में अब तक लूटपाट के सबूत नहीं मिले हैं.
  3. बाकी 10 लोगों के शव जाल में लटके मिले. सबके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और उसके नीचे रुई लगाई हुई थी.
  4. गले में निशान के अलावा किसी के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. घर में अबतक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. 
  5. घर के लोग काफी धार्मिक प्रवृत्ति के थे. घर में कुत्ता भी बंधा हुआ है लेकिन उसके भौंकने की आवाज़ तक किसी ने नहीं सुनी. जबकि कुत्ता छत पर ठीक उसी जगह चेन से बंधा था जिस छत के नीचे जाले से लटके हुए शव मिले हैं.
  6. घर के नीचे एक दुकान है किराना स्टोर जो हर सुबह 6 बजे खुलता है लेकिन आज जब 7 बजे तक नहीं खुला तो एक पड़ोसी गुरुचरण सिंह ने आवाज़ लगाने के बाद मेन गेट खोला जो अंदर से खुला हुआ था. 
  7. उन्होंने अंदर जाकर देखा तो एक साथ 10 शव लटके हुये थे वो भागकर बाहर आ गये और तुरंत पुलिस को करीब 7:15 बजे फ़ोन किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
11 Found Dead At Buradi In Delhi Police Investigation Is On
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com